फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   grenade attack at security forces near SBI Bank in Sopore town of Baramulla jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकी हमला, सुरक्षाबलों को बनाया निशाना, एक जवान घायल और दो नागरिक घायल

Fri, 13 Aug 2021 03:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 13 Aug 2021 03:25 PM IST
सार

सोपोर कस्बे में आतंकियों ने शुक्रवार दोपहर को ग्रेनेड हमला किया। हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबलों की टीम अभियान चला रही है।

विज्ञापन
grenade attack at security forces near SBI Bank in Sopore town of Baramulla jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। सोपोर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले में एक जवान और दो नागरिक घायल हुए हैं। घायल जवान सीआरपीएफ का हेड कांस्टेबल है। हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबलों की ओर से इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि कस्बे में एसबीआई बैंक के पास तैनात सुरक्षाबलों की एक टीम को निशाना बनाकर आतंकियों ने फेंका। निशाना चूक जाने से ग्रेनेड सड़क पर जा गिरा और ब्लास्ट हो गया। इसके तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू किया, जोकि अभी जारी है।
विज्ञापन


इससे पहले राजोरी जिले के खानडली में भाजपा के मंडल प्रधान जसबीर सिंह के घर पर गुरुवार रात आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। इसमें मंडल प्रधान समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। हमले में दो साल के बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-
कुलगाम मुठभेड़: बीएसएफ के काफिले पर हमले के बाद यहां छिपा था आतंकी, जवानों ने ऐसे ढेर किया, देखिए तस्वीरें    
राजोरी आतंकी हमला: सभी दुकानें बंद, चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा, उप-राज्यपाल ने कहा- जघन्य कृत्य के दोषियों को मिलेगी सजा    

घटना रात लगभग नौ बजे की बताई जा रही है। मंडल प्रधान परिवार के कुछ अन्य सदस्य घर में बैठे थे कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। इससे जसवीर सिंह, उनके पिता सहित परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। सभी को जीएमसी राजोरी में भर्ती कराया गया।

वहीं, भाजपा नेता के घर पर आतंकी हमले की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया और घर की जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक विभाग ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। डीसी राजोरी ने बताया कि ग्रेनेड कहां से फेंका गया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस हमले में एक बच्चे की मौत हो गई, सात लोग घायल हुए हैं। 
 

अस्पताल में काफी देर तक तनावपूर्ण रही स्थिति

भाजपा नेता के परिवार के सदस्यों को जब जीएमसी पहुंचाया गया, तो वहां डॉक्टरों के समय पर न पहुंच पाने के चलते बवाल की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने डॉक्टर व जिला प्रशासन के खिलाफ  जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। काफी समय तक स्थिति तनावपूर्ण रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed