{"_id":"5e2bd5f28ebc3e4afb378d25","slug":"government-priority-to-finish-terrorism-from-jammu-kashmir-said-parliamentary-affairs-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसदीय कार्य मंत्री जोशी बोले- आतंकवाद का खात्मा केंद्र सरकार की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसदीय कार्य मंत्री जोशी बोले- आतंकवाद का खात्मा केंद्र सरकार की प्राथमिकता
Sat, 25 Jan 2020 11:15 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद वेंकटेश जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के मंत्रियों के राज्य में दौरे के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद वेंकटेश जोशी ने जिले के कोटरंका क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित किया साथ ही लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर से आतंकवाद खत्म करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। इस संबंध में सरकार ठोस कदम उठा रही है। केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का खात्मा नहीं हो जाता, जम्मू कश्मीर में विकास को गति मिलने में दिक्कतें आती रहेंगी। विकास को बढ़ावा देने के लिए अमन शांति चाहिए और इसके लिए आतंकवाद को खत्म करना हमारा मकसद है। पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर बार-बार संघर्षविराम का उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए बंकर बनाए जा रहे हैं। एलओसी से सटे लोगों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार बंकर निर्माण के लिए पैसा जारी कर रही है। बंकर निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। नियंत्रण रेखा के लोगों की जान व माल की सुरक्षा केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
इस दौरान कई शिष्टमंडलों ने मंत्री से भेंट कर मांगों को उनके समक्ष रखा। बुद्धल-शोपियां सड़क मार्ग का काम शुरू करना, बिजली, पानी, सरकारी राशन की किल्लत को दूर करना, स्कूलों में शिक्षकों की कमी व अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने की अपील की। वहीं मंत्री ने भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगों को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाएं जाएंगे।