{"_id":"6065ade38ebc3ed3d535f2a9","slug":"government-officials-from-jammu-and-kashmir-teaching-methods-of-work-in-e-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सरकारी मुलाजिमों को सिखाए जा रहे ई-ऑफिस में काम के तौर-तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सरकारी मुलाजिमों को सिखाए जा रहे ई-ऑफिस में काम के तौर-तरीके
Thu, 01 Apr 2021 04:56 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 01 Apr 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश के सरकारी मुलाजिमों को ई-ऑफिस में काम करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नागरिक सचिवालय के सभी 37 प्रशासनिक विभागों के अंडर सेक्रेटरी स्तर के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू की गई है। यह ट्रेनिंग 12 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आतंकी हमले के लिए बुरखे का सहारा: तीनों आतंकियों की हुई पहचान, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
बुधवार को पहले दिन निर्वाचन भवन जम्मू में आठ विभागों, जिसमें विज्ञान एवं तकनीकी, बागवानी, प्रोटोकाल, सूचना, जनजातीय मामले, कौशल विकास, परिवहन और एस्टेट विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 145 अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
तय शेड्यूल के तहत एक अप्रैल को छह विभागों के अधिकारियों, जिसमें कृषि विभाग, संस्कृति, स्कूली शिक्षा, ग्रामीण विकास विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य और फ्लोरीकल्चर विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।