{"_id":"60642fa367ac50097d726112","slug":"government-girls-higher-secondary-school-badgam-closed-due-to-corona-positive-case-of-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बडगाम में शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव आने पर हफ्ते के लिए बंद किया स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बडगाम में शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव आने पर हफ्ते के लिए बंद किया स्कूल
Wed, 31 Mar 2021 01:45 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मंगलवार को कोविड-19 की टेस्ट ड्राइव के दौरान गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बडगाम का एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव आया है। जिसके बाद गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बडगाम को बंद कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अन्य लोगों में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर अगले पांच दिनों तक के लिए स्कूल को बंद ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब छूटने लगे पसीने, तपिश ने बढ़ाईं मुश्किलें
विज्ञापन
वहीं पांच दिनों के बाद पूरी तरह से सैनीटाइज करने के बाद ही फिर से स्कूल को खोला जाएगा। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, ऐसे में विशेष तौर पर स्कूलों में टेस्ट ड्राइव चलाई जा रही है ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में किसी का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद स्कूल को हफ्ते के लिए बंद किया जा रहा है ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके।
विज्ञापन