फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Government committed to the rehabilitation of Kashmiri Pandits

बजट सत्र: ये हैं राज्यपाल के अभिभाषण की खास बातें

Wed, 25 May 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 25 May 2016 11:18 PM IST
सार

  • पीओके रिफ्यूजियों को राहत पहुंचाने का काम अंतिम चरण में
  • रियासत के विशेष दर्जे की सुरक्षा को भी सरकार कटिबद्ध
  • सरकार नगर निगम तथा पंचायत चुनाव कराने के प्रति प्रतिबद्ध

विज्ञापन
Government committed to the rehabilitation of Kashmiri Pandits
राज्यपाल एनएन वोहरा - फोटो : PTI

विस्तार

राज्यपाल एनएन वोहरा ने कहा है कि सरकार कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। उनमें असुरक्षा की भावना को पूरी तरह से खत्म करते हुए बसाया जाएगा। इसके साथ ही पीओके शरणार्थियों को राहत राशि वितरित करने के तौर तरीकों पर केंद्र से परामर्श कर अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों के मामले में गठित समिति विचार-विमर्श कर रही है। सरकार जल्द ही नगर निगम चुनाव कराने को प्रतिबद्ध है। साथ ही इस साल होने वाले पंचायत चुनाव को भी शीघ्र कराएगी। वह शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेशन सेंटर में बजट सत्र के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि राज्य सरकार जम्मू-कश्मीर को भारत के संविधान में प्राप्त विशेष दर्जे की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। इसे पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के एजेंडा आफ एलायंस में लिखा भी गया है। यह खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री उप महाद्वीप में शांति के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहने की जरूरत नहीं कि राज्य में सामान्य माहौल बनाने में इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। इस क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए पाकिस्तान तक पहुंचने की प्रधानमंत्री की साहसिक पहल का राज्य में स्वागत किया गया। इससे शांति और सीमा पर रहने वाले लोगों में आशा पुनर्जीवित हुई है। राज्य सरकार सुलह और विकास को प्राप्त करने के लिए शांति तथा वार्ता की राह को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राज्य के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि पड़ोसी देश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों से राज्य में शांति तथा सामान्य स्थिति की बहाली की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग जो हर वक्त असुरक्षा महसूस करते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि विश्वास बहाली के उपाय के रूप में भारत सरकार के सहयोग से नियंत्रण रेखा के पार व्यापार विस्तार के उन्नयन के लिए सरकार ने प्रयास किया है। इसके तहत व्यापार सुविधा केंद्र के बुनियादी ढांचे को बढ़ाया गया है।

संचार प्रणाली को मजबूत किया गया है। भारत सरकार और आरबीआई के परामर्श से बैंकिंग सुविधाओं का ढांचा स्थापित करने के लिए हाल में कदम उठाए गए हैं। राज्य सरकार सीमा पर्यटन विशेष रूप से सुचेतगढ़ और चमलियाल को विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। 

राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ समाज आए आगे

Government committed to the rehabilitation of Kashmiri Pandits
अभ‌िभाषण के दौरान हंगामा - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस अन्य सुरक्षा बलों के साथ कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा आतंकवाद विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हालांकि, कुछ दिनों पहले हुए कायरतापूर्ण हमले में तीन पुलिस कर्मी मारे गए थे। ऐसी घटनाएं जब हम सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे होते हैं तो पीछे धकेल देते हैं। लगातार निगरानी तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नागरिक समाज को भी आगे आना होगा। 

पीएम पैकेज पर काम सर्वोच्च प्राथमिकता
सरकार की प्राथमिकता प्रधानमंत्री के 80 हजार करोड़ के पैकेज पर काम करना है। प्रधानमंत्री का यह पैकेज राज्य के विकास की दिशा में एक पहल है और राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अवसर है। सरकार घरेलू निजी निवेश का दोहन करने की दिशा में भी काम कर रही है। इसके लिए पीपीपी माडल को अपनाया जा रहा है। शुरुआत में 34 आईटीआई को कवर किया गया है। इसके साथ ही हरित भारत मिशन को लागू कर जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव से मुक्त करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। 

महिला सशक्तिकरण का उदाहरण
राज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर के इतिहास में यह पहली बार है जब सदन के नेता के रूप में एक युवा महिला हैं। यह एतिहासिक घटना हमारे राज्य में महिलाओं की मुक्ति और सशक्तिकरण का अद्भुत उदाहरण है। महिलाओं पर आधारित नीतियां बनाई जाएंगी। महिला थाना तथा महिलाओं के लिए बस सुविधा शुरू कर दी गई है। महिला सशक्तिकरण के लिए महिला उद्यमिता केंद्र स्थापित करने की योजना तैयार की जा रही है। प्रत्येक जिले में माडल प्रसूति अस्पताल होगा। 

दो एम्स और एनएफएसए को मंजूरी
केंद्र सरकार ने राज्य में दो एम्स की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही एनएफएसए को लागू करने का प्रशंसनीय कदम उठाया गया है। लोगों को कम कीमत पर अब खाद्यान्न उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही मुफ्ती मोहम्मद सईद के नाम पर भी एक योजना शुरू की गई है। 

1.09 करोड़ को आधार
सरकार मानती है कि व्यवस्था निर्माण में आधार एक महत्वपूर्ण लीवर के रूप में काम कर रही है। कुल 1.25 करोड़ की आबादी में से 1.09 करोड़ लोगों को सूचीबद्ध किया गया है। पहले ही 82 लाख आधार कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इससे आने वाले वर्षों में केंद्र तथा राज्य सरकार के लाभ सीधे लाभार्थियों को हस्तांतरित किया गया है।
 

लोक सेवा गारंटी अधिनियम को प्रभावी बनाएंगे

Government committed to the rehabilitation of Kashmiri Pandits
जम्मू-कश्मीर व‌िधानसभा - फोटो : PTI
सरकार लोक सेवा गारंटी अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह लोगों को सशक्त बनाएगा और सरकारी मशीनरी को हर तरीके से जवाबदेह बनाएगा।  
 
मुफ्ती को बताया प्रतिबद्ध
राज्यपाल ने मुफ्ती मोहम्मद सईद को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा कॅरियर राज्य तथा राज्य के लोगों के हित के लिए प्रतिबद्ध था। रियासत के विकास तथा उन्नति के लिए एक साथ मिलकर काम करने के लिए सभी राजनीतिक दल हाथ मिलाकर यह सदन उन्हें सबसे अच्छी सामूहिक श्रद्धांजलि दे सकता है। वह अक्सर कहते थे कि यह सदन देश में सबसे सशक्त है। यह रियासत के लोगों के विशेषाधिकारों का संरक्षक है। इसका फायदा तभी मिलेगा जब सभी सदस्य भले ही अलग विचारधारा और राजनीतिक प्रतिबद्धता से हों, जनहित के मुद्दों पर आम सहमति से अपनी भूमिका निभाएं। 

तदर्थवाद दूर होगा
सरकार तदर्थवाद को दूर करने के लिए कृत संकल्पित है। लोक सेवा आयोग तथा सेवा चयन बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है। इससे भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हुई है। कोई भी भर्ती पिछले दरवाजे से नहीं हो रही है। दूरदराज के क्षेत्रों तथा स्वास्थ्य विभाग में फास्ट ट्रैक भर्ती प्रक्रिया अपनाई गई है। सभी भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा अनिवार्य बना दिया गया है। पुलिस भर्ती भी इसी का हिस्सा है। ठेके में गड़बड़ी को रोकने के लिए ई-टेंडरिंग को मंजूरी दी गई है। 

कमजोर तबके पर भी ध्यान
युवाओं के साथ ही समाज के हाशिये तथा कमजोर तबके की समस्याओं पर भी सरकार गंभीर है। लाडली बेटी योजना और आसरा योजना इसके उदाहरण हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed