फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   government college, admission

Jammu News: प्रवेश प्रपत्र में अधिक विकल्प भरें, कम प्राथमिकता देने पर छूट सकती है सीट

विज्ञापन
government college, admission
जम्मू। सरकारी डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के बीच कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सलाह जारी किए है। निदेशालय ने कहा है कि प्रवेश प्रपत्र भरते समय की गई छोटी सी गलती दाखिला अटका सकती है। ऐसे में विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा कॉलेज और कोर्स विकल्प भरने की सलाह दी गई है ताकि सीट मिलने की संभावना बढ़ सके।
विज्ञापन


निदेशालय के अनुसार केंद्रीयकृत एडमिशन पोर्टल के जरिये दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। कई छात्र केवल सीमित विकल्प भर रहे हैं जिससे मेरिट या सीट उपलब्ध न होने की स्थिति में दाखिला छूट सकता है। इसलिए सोच-समझकर पर्याप्त विकल्प भरें। विद्यार्थी आवेदन की अंतिम तारीख तक विकल्प अपडेट कर सकेंगे। नए कॉलेज और कोर्स जोड़ने के साथ पहले से भरे विकल्प में भी बदलाव कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले छात्रों को अलग-अलग कॉलेजों में उपलब्ध कोर्स, सुविधाएं और प्रोफाइल देखने की सलाह दी गई है। विभिन्न कॉलेजों में उपलब्ध कोर्स संयोजन की जानकारी वेबसाइट पर कोर्सेज लिंक के जरिये देखी जा सकती है।
विज्ञापन

दाखिले की स्थिति समझने के लिए पोर्टल पर हर दिन कॉलेज और कोर्स वार संभावित रैंक सूची जारी की जाएगी। इससे छात्र अपनी मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर एडमिशन की संभावना समझ सकेंगे। हालांकि आवेदन बढ़ने के साथ सीटों और रैंक की स्थिति बदल सकती है। ऐसे में विद्यार्थियों को नियमित रूप से रैंक सूची देखने की सलाह दी गई है। निदेशालय ने छात्रों और अभिभावकों से जल्दबाजी में विकल्प भरने से बचने की अपील की है। साथ ही छात्रों को जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग एवं फैसिलिटेशन सेंटर की मदद लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed