फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Good news: Smart city projects will be completed faster, the parks of Jammu city will be renovated

खुशखबरी: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टों को तेज से करवाया जाएगा पूरा, जम्मू शहर के पार्कों का होगा जीर्णोद्धार

Sat, 18 Dec 2021 11:31 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 18 Dec 2021 11:31 AM IST
सार

इसके लिए जल्द ही बैठक में दिशानिर्देश दिए जाएंगे। मौजूदा समय में पचास फीसदी बदलाव लाया गया है। अब नाइट शिफ्ट में काम शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में सुबह चार बजे से पहले ही उठ जाएगा।

विज्ञापन
Good news: Smart city projects will be completed faster, the parks of Jammu city will be renovated
स्मार्ट सिटी परियोजना

विस्तार

स्मार्ट सिटी में सौंदर्यीकरण प्रोजेक्टों के माध्यम से शहर को सुंदर बनाया जाएगा। इसी तरह जम्मू शहर में पार्कों का जीर्णोद्धार होगा। अन्य प्रदेशों में स्मार्ट सिटी शहरों का दौरा किया गया है। उसी तर्ज पर विकसित करने की कोशिश जारी है। बनारस में चल रही मेयर काउंसिल में देशभर से 112 मेयरों ने हिस्सा लिया। इसमें जम्मू नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने शहर की समस्याओं को उजागर किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर में अन्य नगर निगम की तर्ज पर सफाई व्यवस्था शुरू करवाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही बैठक में दिशानिर्देश दिए जाएंगे। मौजूदा समय में पचास फीसदी बदलाव लाया गया है। अब नाइट शिफ्ट में काम शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में सुबह चार बजे से पहले ही उठ जाएगा। इस पर काम किया जा रहा है। इससे लोगों को सुबह सैर करने में अनुकूल माहौल मिल पाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह नाले नालियों की समस्या का हल किया जाएगा। आधे से ज्यादा नाले और नालियों को दुरुस्त कर दिया गया है। अन्य पर काम जारी है। इसके अलावा शहर में जलशक्ति विभाग, जल सरंक्षण और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टों में काम तेज गति से करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू पहंची महबूबा, 22 को करेंगी महारैली, पार्टी को मजबूत करने के लिए करेंगी काम

मौजूदा समय में शहर में काफी विकास किया जा चुका है। कई प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। अन्य शेष प्रोजेक्टों पर भी काम शुरू करवाया जाएगा। कार्यशाला तीन दिनों तक चलेगी। इस दौरान मेयर चंद्र मोहन गुप्ता शहर के विकास मसलों को भी रखा जाएगा। इन्हें पूरा करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed