कश्मीरियों के लिए अच्छी खबर, पिछले 10 दिनों में एक भी अप्रिय घटना नहीं हुईः शफीक मीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल जम्मू कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के अध्यक्ष शफीक मीर के संगठन के लोगों ने घाटी का दौरा किया। बताया कि पिछले 10 दिनों में घाटी में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। शफीक मीर ने कहा कि हमारी टीम ने कश्मीर घाटी के आंतरिक क्षेत्रों का दौरा किया है। कश्मीर के बाहर रहने वाले कश्मीरियों के लिए अच्छी खबर है कि पिछले 10 दिनों में राज्य के किसी भी कोने से एक भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
Shafiq Mir, Chairman, All J&K Panchayat Conference: Our team has toured interior areas of Kashmir valley. There's good news for Kashmiris who stay outside Kashmir that not a single untoward incident has been reported from any corner of the state in the last 10 days. pic.twitter.com/LJhAQOKdr0
— ANI (@ANI) August 16, 2019विज्ञापन
वहीं, श्रीनगर में शुक्रवार को काफी संख्या में स्थानीय लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे।
SRINAGAR: Locals arrive at a mosque in the city to offer Friday paryers. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/FH3t70aemt
— ANI (@ANI) August 16, 2019
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने आज श्रीनगर में प्रेस कांफ्रेंस कर घाटी के हालातों व अन्य प्रमुख मामलों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमा पार से आतंकवाद को रोकने के लिए सरकार को कुछ निश्चित कदम उठाने की आवश्यकता थी। इस वजह से प्रतिबंध लगाए गए। उन्होंने कहा कि हमारे पास महत्वपूर्ण विश्वसनीय इनपुट थे कि आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर में हमले करने की योजना बना रहे हैं। परिणाम स्वरूप उठाए गए कदमों में लोगों की आवाजाही और दूरसंचार कनेक्टिविटी पर प्रतिबंध लगाए गए थे। साथ ही सभाएं करने, स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के प्रतिबंध शामिल थे।