{"_id":"60602b5a39f55d32fe6c47ed","slug":"glimpses-of-duggar-culture-in-phulkari-mahotsav-in-mansar-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायकों ने बिखेरा जादू, डुग्गर संस्कृति की दिखी झलक, मानसर में धूमधड़ाके के साथ फुलकारी का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायकों ने बिखेरा जादू, डुग्गर संस्कृति की दिखी झलक, मानसर में धूमधड़ाके के साथ फुलकारी का आगाज
Sun, 28 Mar 2021 12:38 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
चारों ओर उत्साह, उमंग और जोश। जम्मू जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर अपनी संस्कृति को सुनने और जानने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़। मौका था फुलकारी, 2021 उत्सव का। पर्यटन स्थल मानसर में शनिवार को इस उत्सव का धूमधड़ाके के साथ आगाज हुआ। संध्याकाल में क्षेत्रीय और पंजाबी गायकों ने आवाज का जादू बिखेरा। इसमें गायक रोहणप्रीत सिंह आकर्षण का केंद्र रहे। निफ्ड की ओर से करवाए गए फैशन शो में डुग्गर संस्कृति की झलक दिखाई गई। इसके अलावा एडवेंचर सहित अन्य गतिविधियां करवाई गईं।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ओर से करवाए गए इस उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में मानसर से रिंकू, पुलिस रैपर धीरज कुमार, रबजोत सिंह एंड ग्रुप जोगी जी ने स्थानीय प्रस्तुतियां दीं। रोहणप्रीत ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इससे पूर्व एडवेंचर गतिविधियों में पर्यटन निदेशक डॉ. नसीम जावेद चौधरी और संयुक्त निदेशक नीलम खजूरिया ने सुरुईंसर से मानसर के लिए माउंटेन बाइक रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
इसमें 20 प्रतिभागियों ने शिरकत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रकृति वाक, लाइव चित्रकारी प्रतियोगिता में वीर जी सुंबली, साक्षी खुलर, विशाली भट्ट, प्रिया कौल और अंकुश ने शानदार प्रदर्शन किया। कैनवास पर पर्यटन से जुड़े चित्रों को उतारा गया। विजेताओं की घोषणा बाद में की जाएगी। इसके साथ मानसर में बर्ड वाचिंग प्रतियोगिा, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, वीडियोग्राफी प्रतियोगिता और जम्मू टैग लाइन प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
यह प्रतियोगिताएं एक सप्ताह तक चलेंगी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपासना महाजन, कीर्तिक खन्ना, ओंकार सिंह बत्रा, सोनाली डोगरा, चंदीप सिंह, अंकित शर्मा आदि को सम्मानित किया गया।