जम्मू-कश्मीर: गुलाम नबी आजाद को जम्मू हवाई अड्डे पर रोका गया, वापस दिल्ली भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद को मंगलवार को जम्मू हवाई अड्डे पर रोक दिया गया और उन्हें वापस दिल्ली भेज दिया गया। आजाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू हवाई अड्डे पर उतरने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को हवाई अड्डे से बाहर नहीं निकलने दिया गया। वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होने वाले थे।
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। यदि मुख्यधारा के राजनीतिक दलों का दौरा नहीं हुआ, तो कौन जाएगा? जम्मू-कश्मीर के तीन पूर्व सीएम पहले से ही घर में नजरबंद हैं और एक पूर्व सीएम को राज्य में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, यह असहिष्णुता का संकेत है।
GN Azad on being stopped at Jammu Airport: It's not right for democracy. If mainstream political parties won’t visit, then who will go? Three former CMs J&K are already under house arrest and one former CM of J&K not being allowed to enter the state, it is a sign of intolerance. pic.twitter.com/QKHL8y56VY— ANI (@ANI) August 20, 2019
इससे पहले भी आजाद ने एक बार घाटी में जाकर नेताओं से मिलने का प्रयास किया था, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें दिल्ली लौटने पर मजबूर कर दिया था। बता दें कि, पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए को निष्प्रभावी कर दिया था।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद हाल ही में अनुच्छेद 370 की कई धाराएं खत्म करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने से पैदा हुए हालात की पृष्ठभूमि में कश्मीर जा रहे थे।