फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ghulam Nabi Azad and Prof Vishwamurti Shastri honored Padma Bhushan by President Ram Nath Kovind

सम्मान: गुलाम नबी आजाद और प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री को राष्ट्रपति ने किया पद्म पुरस्कारों से सम्मानित

Wed, 23 Mar 2022 10:59 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 10:59 AM IST
सार

आज नई दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद और संस्कृत के विद्वान प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad and Prof Vishwamurti Shastri honored Padma Bhushan by President Ram Nath Kovind
राष्टपति रामनाथ कोविंद, गुलाम नबी आजाद को सम्मानित करते हुए। - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद और संस्कृत के विद्वान प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले इस समारोह में कई हस्तियों को पुरस्कार दिया गया। 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने आजाद को पद्म भूषण व संस्कृत के उत्थान के लिए प्रोफेसर शास्त्री के कार्य को देखते हुए पद्मश्री देने का एलान किया था।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के निवासी प्रोफेसर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान रणबीर कैंपस जम्मू में 2006-2011 के दौरान प्राचार्य रहे। साल 2011 के बाद वे मनोनीत चांसलर भी रहे। वह संस्कृत पर आठ ग्रंथ लिख चुके हैं। अभी दो प्रकाशन के अधीन हैं। साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित होने वाले प्रोफेसर शास्त्री माता वैष्णो देवी गुरुकुल चरण पादुका कटड़ा के निदेशक भी रहे हैं। वे अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्य भी हैं। इनके प्रवचन नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी दरबार से प्रसारित किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed