फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   G-20 will put the cultural heritage and tourism potential of Jammu and Kashmir on the world stage

श्रीनगर में एलजी: जी-20 से प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर-पर्यटन क्षमता को विश्व मंच मिलेगा, लोगों से मांगे सुझाव

Mon, 19 Dec 2022 01:05 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 01:05 AM IST
सार

रेडियो कार्यक्रम ‘अवाम की आवाज’ को संबोधित करते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि पूरे विश्व के सामने एक भारत श्रेष्ठ भारत की सक्षमता को प्रदर्शित करने का सुनहरा मौका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ग्लोबल सुपर पावर बनने की दिशा में अग्रसर भारत की ओर दुनिया नई आशा के साथ देख रही है।

विज्ञापन
G-20 will put the cultural heritage and tourism potential of Jammu and Kashmir on the world stage
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि एक दिसंबर को आधिकारिक रूप से भारत ने जी-20 की अध्यक्षता का प्रभार ग्रहण किया है। जी-20 के कुछ कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर में भी आयोजित होंगे। देश का मुकुट मणि जम्मू कश्मीर इस आयोजन के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन क्षमता को विश्व मंच पर रखेगा। उन्होंने लोगों से सुझाव की अपील की है।

विज्ञापन


रेडियो कार्यक्रम ‘अवाम की आवाज’ को संबोधित करते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि पूरे विश्व के सामने एक भारत श्रेष्ठ भारत की सक्षमता को प्रदर्शित करने का सुनहरा मौका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ग्लोबल सुपर पावर बनने की दिशा में अग्रसर भारत की ओर दुनिया नई आशा के साथ देख रही है।
विज्ञापन


आज पूरी दुनिया में भारत की ताकत, ऐतिहासिक धरोहर, देश की संस्कृति को जानने का आकर्षण बढ़ा है। समाज के विभिन्न वर्गों के लिए यह सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रचनात्मक आदान-प्रदान का अवसर है। उप राज्यपाल ने कहा कि इस महीने ‘माई टाउन माई प्राइड’ जीवंत शहरी स्थानीय स्वशासन के पर्व के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान का उद्देश्य शहरी स्थानीय निकायों को सक्रिय करना और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में विकास के प्रयासों को निर्देशित करना रहा। इस मुहिम में प्रशासनिक अधिकारी आम लोगों तक पहुंचे। जन कल्याण केंद्र योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उप राज्यपाल ने प्रदेश के लोगों द्वारा भेजे गए जरूरी सुझावों और उपलब्धियों का जिक्र किया।

पंकज युवाओं को स्वरोजगार के बारे कर रहे जागरूक

 डोडा की रहने वाली डॉ. सान्या खान महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता के लिए समर्पित रूप से काम कर रही हैं। एलजी ने कहा, ‘मैं उन्हें समावेशिता पर विशेष ध्यान देने के लिए बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि उनका काम दूसरों को अधिक प्रयास और सफलता के लिए प्रेरित करेगा।

जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र के रहने वाले रंकज सडोत्रा युवा क्लब के लिए एक सक्षम वातावरण प्रदान कर रहे हैं। वह प्रशासन और जनता के बीच एक पुल का निर्माण कर रहे हैं। क्लब के सदस्य समुदाय के लिए अधिक न्यायसंगत और उत्पादक भविष्य सुनिश्चित करने के सामूहिक संयुक्त प्रयासों के विकास में सहायता कर रहे हैं। रंकज युवाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और लोगों को जन कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी देते हैं।

साइमा मिट्टी के बर्तनों को बना रहीं लोकप्रिय

श्रीनगर की साइमा शफी को पॉटर गर्ल के नाम से जाना जाता है। उन्होंने मिट्टी के बर्तनों को लोकप्रिय बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि हमें अपने कलाकारों की रचनात्मकता की सराहना करनी चाहिए जो हमारी अमूल्य कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत का आंतरिक हिस्सा है। इसी तरह पुलवामा की यासमिना जान स्वयं सहायता समूह के सहयोग से प्रांत की पहली ड्राई फ्रूट सेलर बन गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed