फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Funeral,trilochan singh, jammu news,

शास्त्रीनगर श्मशानघाट में हुआ त्रिलोचन सिंह का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
Funeral,trilochan singh, jammu news,
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के नेता एवं पूर्व एमएलसी टीएस वजीर का शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी शवयात्रा में हजारों लोगों ने पहुंचकर अंतिम विदाई दी। पूर्व उपमुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा भी पहुंचे। शनिवार दोपहर 12 बजे पार्थिव शरीर एंबुलेस से जम्मू स्थित उनके घर पहुंचाया गया। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब फतेहपुर ले जाया गया। दोहपर एक बजे दिवंगत टीएस वजीर का शास्त्रीनगर श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने मुखाग्नि दी। शुक्रवार को उनकी पत्नी, बेटा और बेटी कनाडा से जम्मू पहुंच गए थे।
विज्ञापन

आल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय चिब ने कहा हत्या आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की चाहिए। सिख यूनाइटेड फ्रंट के अलावा कई यूनियनों के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

------
वजीर हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच
जम्मू। गोल गुजराल के पूर्व नायब सरपंच कुलदीप सिंह ने कहा कि टीएस वजीर उनके करीबी थे। उनकी हत्या साजिश के तहत हुई है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच करवाकर आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। वजीर ने प्रदेश में हर तरह से अपना योगदान दिया है। वह एक गणमान्य व्यक्ति थे। आरोप लगाया कि उनकी हत्या दिल्ली में हुई है, लेकिन साजिश जम्मू से रची गई है। यहीं के कुछ लोग हैं, जिन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। ऐसे में दिल्ली के साथ जम्मू-कश्मीर की पुलिस भी इस मामले की जांच करे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed