{"_id":"5e596e808ebc3ef3f804ed1a","slug":"fraud-jammu-city-news-jmu2049366180","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नैपडील कर्मी बन लगा दिया 13 लाख का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नैपडील कर्मी बन लगा दिया 13 लाख का चूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। इनाम जीतने के नाम पर एक व्यक्ति को दो ठगों ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया। इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच के पास की गई है। क्राइम ब्रांच ने जांच करने के बाद महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के रहने वाले दोनों ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रियासी के रहने वाले अरुण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि स्नैपडील से एक पर्स आनलाइन आर्डर किया। उनका पर्स आने के बाद कई तरह के मैसेज आने लगे, जिसे वह नजरअंदाज करते रहे। लेकिन कुछ समय बाद ही एक फोन काल आई। काल करने वाले ने अपना नाम शरद भगत बताया और कहा कि उसकी स्विफ्ट डिजायर कार और 8.5 लाख रुपये नकदी इनाम के तौर पर निकले हैं। पीड़ित उसकी बातों में आ गया और जीएसटी, आयकर टैक्स, आरबीआई चार्ज आदि के नाम पर 13 लाख दे दिए। लेकिन बाद में मिला कुछ नहीं। क्राइम ब्रांच ने जांच करने के बाद दो लोगों तेजा सिंह निवासी कुल्लू हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के कन्हैया नगर के रहने वाले शरद भगत के खिलाफ फ्राड का केस दर्ज कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।