फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four landmines exploded in forest near Line of Control in Poonch fire broke out in Lanjote of Balakot in Jammu

Jammu: पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास जंगल में चार बारूदी सुरंगों में विस्फोट, बालाकोट के लंजोटे में लगी आग

Mon, 10 Feb 2025 12:40 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 10 Feb 2025 12:40 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को भारत-पाकिस्स्तान सीमा पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास जंगल में आग लग गई। इससे चार बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो गया। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Four landmines exploded in forest near Line of Control in Poonch fire broke out in Lanjote of Balakot in Jammu
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को भारत-पाकिस्स्तान सीमा पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास जंगल में आग लग गई। इससे चार बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो गया। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट मेंढर के बालाकोट सेक्टर के लंजोटे के जंगल में हुए। दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई और बारूदी सुरंगें फट गईं। सीमा पार से आतंकियों को देश में घुसपैठ करने से रोकने के लिए घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के तहत एलओसी के साथ आगे के इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, सेना के जवान और वन विभाग के कर्मी पूरी तरह से सतर्क हैं। बताया जा रहा है कि आग बारूदी सुरंगों वाले क्षेत्र से बाहर आने पर बुझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले 28 जनवरी को बालाकोट के जंगलों में बारूदी सुरंग विस्फोट से आग लगी थी। इसके बाद 30 जनवरी को करमाड़ा के जंगलों में बारूदी सुरंगों में विस्फोट हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed