{"_id":"5713dbdb4f1c1b473310fc60","slug":"four-company-of-crpf-sent-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: हिंसा से निपटने के लिए एयरलिफ्ट कर भेजी गईं CRPF की चार कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: हिंसा से निपटने के लिए एयरलिफ्ट कर भेजी गईं CRPF की चार कंपनियां
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में पिछले पांच दिनों से हिंसक प्रदर्शन और हालात बिगड़ने पर सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियां श्रीनगर भेजी गईं हैं। केंद्र सरकार ने एक दिन पहले अर्द्धसैनिक बलों की 36 अतिरिक्त कंपनियां भेजने के निर्देश जारी किए थे। मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार में तैनात सीआरपीएफ की चार कंपनियों को एयर लिफ्ट कर श्रीनगर भेजा गया है।
यह वही कंपनियां हैं, जिन्हें पहले हरियाणा में जाट आंदोलन के लिए भेजा गया था। उसके बाद उन्हें हरिद्वार में तैनात किया गया था। अब इन चारों कंपनियों को रविवार को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर भेजा गया है। हंदवाड़ा में स्कूली छात्रा के साथ सैन्य कर्मी द्वारा छेड़छाड़ किए जाने के आरोप लगने के बाद कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर बवाल मचा है।
कई स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों पर हमले के बाद चली गोली में पांच लोग मारे गए। हालांकि छात्रा ने सीजेएम के समक्ष दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसके साथ किसी सैन्य कर्मी ने नहीं, बल्कि दो स्थानीय युवकों ने छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर पहुंची चारों कंपनियों को तत्काल अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। शनिवार को डायरेक्टर जनरल (कोआर्डिनेशन) एसके मिश्रा ने पुलिस हेडक्वार्टर जम्मू में उच्च पुलिस अधिकारियोें के साथ बैठक कर सुरक्षा की समीक्षा की थी।