{"_id":"68002286c30943efbe0695b8","slug":"four-accused-of-drug-smuggling-arrested-in-baramulla-and-srinagar-srinagar-news-c-10-agr1010-590678-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारामुला और श्रीनगर में नशा तस्करी के चार आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारामुला और श्रीनगर में नशा तस्करी के चार आरोपी पकड़े
विज्ञापन
श्रीनगर। बारामुला और श्रीनगर में पुलिस ने बुधवार को नशा तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस शीरिज बारामुला ने बताया कि आरोपी उसामा बिन रमजान को 50 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। इसके अलावा एक स्कूटी सवार से 30 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बशीर अहमद, निवासी उमर कॉलोनी बारामुला के रूप में हुई है। वहीं श्रीनगर पुलिस ने एक आरोपी को बेमिना चौक से पकड़ा, जिसकी पहचान मंजूर अहमद के रूप में हुई है। दूसरी कार्रवाई में, पुलिस ने एक अन्य आरोपी अमीर खान को भी गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
अवंतिपोरा में नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार
श्रीनगर। पुलिस ने अवंतिपोरा क्षेत्र से एक नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अहमद मल्ला निवासी गहट मोहल्ला, अवंतिपोरा के रूप में हुई है। वह नशे का आदी बताया गया है। ब्यूरो