फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former Minister Ch Lal Singh to arrive jammu after joining Congress in New Delhi

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस में शामिल होने के बाद चौधरी लाल सिंह पहुंचे जम्मू, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

Thu, 21 Mar 2024 02:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 02:46 PM IST
सार

चौधरी लाल सिंह ने बुधवार को लगभग 10 साल के बाद फिर कांग्रेस में वापसी कर ली है। चौधरी लाल सिंह का गुरुवार को जम्मू पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। 

विज्ञापन
Former Minister Ch Lal Singh to arrive jammu after joining Congress in New Delhi
चौधरी लाल सिंह पहुंचे जम्मू - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस से दो बार सांसद रह चुके चौधरी लाल सिंह का गुरुवार को जम्मू पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। बुधवार को लगभग 10 साल के बाद फिर लाल सिंह ने कांग्रेस में वापसी की। इन दस सालों में वह भाजपा के साथ रहे। विधायक बन कर प्रदेश में मंत्री भी रहे। फिर भाजपा से अलग होकर खुद की पार्टी डोगरा स्वाभिमान संगठन बनाई। अब एक बार फिर कांग्रेस से हाथ मिलाया है।

विज्ञापन

Former Minister Ch Lal Singh to arrive jammu after joining Congress in New Delhi
हवाई अड्डे पर जमा हुए समर्थक - फोटो : निखिल मेहता

चौधरी लाल सिंह ने कांग्रेस की टिकट से उधमुपर सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस सीट पर उम्मीदवार की घोषणा किया जाना अभी बाकी है। लाल सिंह  2004 और 2009 में उधमपुर की सीट से जीत हासिल कर चुके हैं। अगर कांग्रेस एक बार फिर लाल सिंह को उधमपुर सीट से मैदान में उतारती है तो इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब भी चुनाव लड़ा, हमारी सरकार बनी है- लाल सिंह

नई दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद व डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह ने कहा कि मैं जब भी चुनाव में खड़ा हुआं हूं, तब हमारी सरकार बनी है। उन्होंने समय के मुताबिक बदलाव की ओर संकेत दिया। कहा कि हमारे समय में शाइनिंग इंडिया था और आज फिर उस वक्त को लाने की जरूरत है। लाल सिंह बुधवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से रूबरू हुए। इस बीच नई दिल्ली से वीरवार को लौटने पर उनका जम्मू से कठुआ तक पार्टी समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत करने की तैयारी की जा रही है।

चौधरी लाल सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह तीन बार विधानसभा, तीन बार कैबिनेट मंत्री और दो बार सांसद रह चुके हैं। श्री माता वैष्णो देवी में पिट्ठू घोड़े वालों पर टैक्स के खिलाफ मैंने संघर्ष किया और सफलता हासिल की। गुलाम नबी आजाद मेरे बड़े नेता हैं। 1978 में विद्यार्थी होने पर भी मैं जेल में गया था और कभी भी लोगों के हितों के साथ समझौता नहीं किया है। आज भी लोगों ने मुझे डराने की कोशिश की है।

यहां तक कि मेरी जमानत रद्द करवाने के लिए पूरा जोर लगा दिया, लेकिन मैं सच था और सच्चाई ने मेरा साथ दिया है। हम मिलकर देश की इज्जत को वापस लाएंगे। जम्मू-कश्मीर में कई बार चुनाव के दौरान उन पर हमले हुए। वास्तव में देश में फिर से कांग्रेस की वापसी का समय आ गया है। जम्मू-कश्मीर में आज बाहर के लोग सबकुछ लूटने का काम कर रहे हैं। जमीनें हमारी हैं, लेकिन फायदा कोई और ले रहा है। वीरवार को चौधरी लाल सिंह के दोपहर 12.30 से एक बजे के बीच जम्मू एयरपोर्ट आने की सूचना है, जिसके बाद जम्मू से कठुआ तक उनका स्वागत किया जाएगा।

उधमपुर सीट से टिकट मिलना लगभग तय

चौधरी लाल सिंह को कांग्रेस की ओर से उधमपुर संसदीय सीट पर टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। इससे पहले वह कांग्रेस की ओर से 2004 और 2009 में लगातार दो बार सांसद रह चुके हैं। लाल सिंह पिछले कई दिन से नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के संपर्क में थे। कांग्रेस की ओर से सीट गठबंधन पर जल्द स्थिति साफ होने की उम्मीद है। जिसमें कांग्रेस नेकां के लिए कश्मीर की तीन सीटें छोड़ सकती है, जबकि उधमपुर और जम्मू संसदीय सीट पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतार सकती है। उधमपुर संसदीय क्षेत्र के एक हिस्से में चौधरी लाल सिंह का मत प्रतिशत रहा है। जिससे भाजपा के प्रत्याशी डा. जितेंद्र सिंह को दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार से टक्कर मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed