{"_id":"5ea421bf8ebc3e904f43891e","slug":"former-finance-minister-s-son-hilal-s-bail-application-rejected-again-jk-bank-177-crore-loan-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः पूर्व वित्तमंत्री राथर के बेटे की जमानत अर्जी खारिज, 177 करोड़ रुपये के लोन मामले में है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः पूर्व वित्तमंत्री राथर के बेटे की जमानत अर्जी खारिज, 177 करोड़ रुपये के लोन मामले में है आरोपी
Sat, 25 Apr 2020 05:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 25 Apr 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर के बेटे हिलाल राथर की जमानत अर्जी फिर खारिज कर दी है। पिछले दो महीने में राथर को चार बार जमानत देने से इंकार कर दिया गया है। जेएंडके बैंक से 177 करोड़ रुपये का लोन लेकर धोखाधड़ी करने के आरोपी हिलाल के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इससे पहले यह मामला एंटी करप्शन ब्यूरो के पास था। शुक्रवार को जस्टिस पुनित गुप्ता ने जमानत अर्जी पर सुनवाई की।
विज्ञापन
इससे पहले जस्टिस पुनित गुप्ता ने आरोपी की ओर से एडवोकेट सुनील सेठी और प्रणव कोहली और सीबीआई की ओर से एडवोकेट मोनिका कोहली की दलीलें सुनीं। जज ने पाया कि आरोपी पर बहुत ही गंभीर मामला दर्ज है। आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती। जरूरी नहीं कि जमानत के लिए दावा करना आरोपी का अधिकार ही हो। हर एक मामले का निर्णय उसके मेरिट के आधार पर होता है।
विज्ञापन
कहा कि किस व्यक्ति पर किस तरह का केस है, उसके आधार पर ही उसे जमानत दी जाती है। आरोपी की जमानत अर्जी पर सीबीआई ने अपना पक्ष रखा कि आरोपी ने बैंक से 177 करोड़ रुपये लिए। यह पैसा अपने निजी स्वार्थ के लिए लिया गया। इस मामले की जांच अभी जारी है और पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
आरोपी कई बार कोशिश कर चुका है कि उसे जमानत मिले। पीजीआई, जीएमसी सहित अन्य जगहों पर आरोपी को बेहतर इलाज दिया गया। जेल में भी उसके स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा रहा है। रिकॉर्ड में कहीं नहीं है कि जेल में हिलाल के लिए रहने का माहौल स्वच्छ नहीं है। ऐसे में फिर क्यों वह कोविड 19 का हवाला देकर जमानत मांग रहा है।