फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   forest fire

Jammu News: बांदीपोरा के जंगलों में भीषण आग लगी

विज्ञापन
forest fire
अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बांदीपोरा जिले के कई कंपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है जिसके बाद वन अधिकारियों और वन सुरक्षा बल हरकत में आ गई। शनिवार शाम लगी आग ने ओनागाम में तुलनार के जंगलों के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है खास तौर पर कंपार्टमेंट 22 के साथ-साथ अलूसा, लावेपोरा और खोइहामा वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट 22 के इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है।
वन विभाग और वन सुरक्षा बल की टीमें आग बुझाने और आगे फैलने से रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। आग बुझाने का काम जारी है और कर्मचारी लगातार बढ़ती स्थिति को काबू में करने के लिए काम कर रहे हैं।स्थानीय निवासियों के अनुसार आग का ऊंचाई पर होना और सड़की संपर्क न होने के कारण आग बुझाने के काम में काफी बाधा आ रही है। चुनौतीपूर्ण इलाके ने फायर टेंडर की तैनाती असंभव बना दिया है जिससे बचाव दल को पारंपरिक आग बुझाने के तरीकों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन कठिनाइयों के बावजूद वन कर्मी भीषण आग को काबू करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। आग लगने का सही कारण अभी भी अज्ञात है। अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से सावधानी बरतने और जब भी संभव हो अग्निशमन दलों की सहायता करने का आग्रह किया है। स्थिति गंभीर बनी हुई है और अधिकारी आग को और अधिक बढ़ने से रोकने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed