{"_id":"574bf3de4f1c1b3f3f10951e","slug":"forest-fire-breaks-out-near-baba-ghulam-shah-university-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: राजोरी के जगलों में फिर लगी आग, यूनिवर्सिटी कैंपस जलने से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: राजोरी के जगलों में फिर लगी आग, यूनिवर्सिटी कैंपस जलने से बचा
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Mon, 30 May 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। रविवार रात राजोरी जिले के पास के हाइवे से सटे जंगलों में एक बार फिर से आग लग गई है। इस महीने में जंगलों में आग की दूसरी घटना है।
विज्ञापन
रविवार रात राजोरी-जम्मू हाइवे से सटे कल्लार, चत्यार इलाके में जंगलों में अचानक आग भड़क उठी। पहले से ही मुस्तैद वन विभाग के कर्मियों और दमकल विभाग ने आग बुझाने का काम शुरु कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार सोमवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
यह आग बाबा गुलाम शाह विवि के कैंपस के बिलकुल नजदीक लगी थी। जिससे कैंपस के जलने का खतरा उत्पन्न हो गया था। इस नए अग्निकांड में जगलों में भारी संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
हालांकि किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह कटरा के जंगलों में आग लग गई थी। जिसे बुझाने के लिए वायुसेना की मदद लेनी पड़ी थी।