फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Forces launch Search Operation in Kulhama village to nap Bandipora attackers

जम्मू-कश्मीरः भाजपा नेता और उनके परिजनों के हत्यारे आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू

Thu, 09 Jul 2020 12:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Jul 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Forces launch Search Operation in Kulhama village to nap Bandipora attackers
भारतीय सेना - फोटो : साकिब नबी

बांदीपोरा के कुल्हामा इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। इलाके में दो आतंकियों के होने की आशंका है। ये वही आतंकी हैं जिन्होंने बुधवार शाम पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और छोटे भाई व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष उमर बारी की हत्या की थी। आतंकियों की तलाश में सेना की 14-आरआर और एसओजी की संयुक्त टीम अभियान चला रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर जघन्य वारदात, आतंकियों ने भाजपा नेता-उनके पिता और भाई को गोलियों से भूना
विज्ञापन


बता दें कि बांदीपोरा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और छोटे भाई व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष उमर बारी की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिलदहला देने वाले इस हत्या कांड से जम्मू-कश्मीर में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे परिवार को सुरक्षा के लिए दस पुलिसकर्मी मिले थे। लेकिन वारदात के समय इनमें से एक भी मौके पर नहीं था। इससे आतंकियों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई। अधिकारी इसे सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक मान रहे हैं।

भाजपा के कश्मीर मीडिया प्रभारी मंजूर भट्ट ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे आतंकियों की कायराना हरकत करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी वारदातों से भाजपा डरने वाली नहीं है। भाजपा नेता के परिवार की सुरक्षा के लिए दस पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed