{"_id":"5f06c587dc749f42da441ad7","slug":"forces-launch-search-operation-in-kulhama-village-to-nap-bandipora-attackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः भाजपा नेता और उनके परिजनों के हत्यारे आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः भाजपा नेता और उनके परिजनों के हत्यारे आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू
Thu, 09 Jul 2020 12:51 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदीपोरा के कुल्हामा इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। इलाके में दो आतंकियों के होने की आशंका है। ये वही आतंकी हैं जिन्होंने बुधवार शाम पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और छोटे भाई व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष उमर बारी की हत्या की थी। आतंकियों की तलाश में सेना की 14-आरआर और एसओजी की संयुक्त टीम अभियान चला रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर जघन्य वारदात, आतंकियों ने भाजपा नेता-उनके पिता और भाई को गोलियों से भूना
विज्ञापन
बता दें कि बांदीपोरा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और छोटे भाई व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष उमर बारी की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिलदहला देने वाले इस हत्या कांड से जम्मू-कश्मीर में आक्रोश है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे परिवार को सुरक्षा के लिए दस पुलिसकर्मी मिले थे। लेकिन वारदात के समय इनमें से एक भी मौके पर नहीं था। इससे आतंकियों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई। अधिकारी इसे सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक मान रहे हैं।
भाजपा के कश्मीर मीडिया प्रभारी मंजूर भट्ट ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे आतंकियों की कायराना हरकत करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी वारदातों से भाजपा डरने वाली नहीं है। भाजपा नेता के परिवार की सुरक्षा के लिए दस पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।