{"_id":"672f4ef20558a8fe9f0dc70e","slug":"football-tournament-2024-police-martyr-football-tournament-concluded-in-kupwara-atelitco-fc-won-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Football Tournament 2024: कुपवाड़ा में पुलिस शहीद फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ सम्पन्न, अतेलिटको एफसी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Football Tournament 2024: कुपवाड़ा में पुलिस शहीद फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ सम्पन्न, अतेलिटको एफसी ने मारी बाजी
Sat, 09 Nov 2024 05:36 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 09 Nov 2024 05:36 PM IST
सार
पुलिस शहीद फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 कुपवाड़ा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें अतेलिटको एफसी कुपवाड़ा ने जेएफसी ववूरा को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
पुलिस शहीद फुटबॉल टूर्नामेंट 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुपवाड़ा पुलिस द्वारा नागरिक एक्शन कार्यक्रम 2024 के तहत आयोजित पुलिस शहीद फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 का आज कुपवाड़ा के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल स्टेडियम में सफल समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एटलेटिको एफसी कुपवाड़ा और जेएफसी वावोरा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें एटलेटिको एफसी ने अतिरिक्त समय में एकमात्र गोल करके जीत हासिल की।
विज्ञापन
कुपवाड़ा के एसएसपी गुलाम जीलानी जेकेपीएस ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में भाग लिया और पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर एसएसपी कुपवाड़ा ने कहा यह टूर्नामेंट उन बहादुर पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश की सुरक्षा और शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों में शामिल करने का एक अहम मंच है, जिससे उन्हें नशीले पदार्थो जैसे हानिकारक प्रभावों से दूर रखा जा सके और एक स्वस्थ, सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित किया जा सके।
विज्ञापन
इस रोमांचक फाइनल मैच ने बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया। विजेता टीम को ट्रॉफी और 25000 का नकद पुरस्कार दिया गया जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 15000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। टीमों की कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी स्मृति चिन्ह और नकद पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही रेफरी और आयोजकों को भी उनके समर्पण और कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए सराहा गया। इस कार्यक्रम में एसएसपी कुपवाड़ा के अतिरिक्त एडिशनल एसपी कुपवाड़ा डिप्टी एसपी हेडक्वार्टर कुपवाड़ा, डिप्टी एसपी डीएआर कुपवाड़ा और जिले के अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन