फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Food junction and crossing junction on every 20 km of Delhi Katra Expressway

दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे के हर 20 किलोमीटर पर बनेगी क्रॉसिंग, जम्मू-कश्मीर के कीड़ियां में फूड जंक्शन

Mon, 01 Mar 2021 04:17 PM IST
प्रशांत कुमार एस खजूरिया, कठुआ
एस खजूरिया, कठुआ Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 01 Mar 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
Food junction and crossing junction on every 20 km of Delhi Katra Expressway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे के हर 20 किलोमीटर पर एक क्रॉसिंग जंक्शन बनेगा। जम्मू-कश्मीर में दाखिल होते ही पहले स्टेशन कीड़ियां गंडियाल में फूड जंक्शन बनेगा। यहां रुक कर यात्री कुछ देर आराम कर सकेंगे। वहीं, राजबाग, छन्न अरोड़ियां और चड़वाल चौक एक्सप्रेस-वे की जद में आएंगे। यहां हाईवे फ्लाईओवर अथवा वर्तमान हाईवे का विस्तारीकरण कर अलग-अलग लेन तैयार करने की योजना पर काम हो रहा है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक्सप्रेस-वे का धरातल पर काम इस साल के अंत तक शुरू होना है। जम्मू-कश्मीर में एक्सप्रेस-वे 279 गांवों से होकर गुजरेगा। कठुआ जिले में 43.4 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे में क्रॉसिंग के लिए दो जंक्शन तैयार किए जाएंगे। परियोजना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पहला जंक्शन कीड़ियां गंडियाल पुल के नजदीक, दूसरा सक्ताचक और तीसरा सांबा के माहेश्वर के आसपास होगा।
विज्ञापन


सक्ताचक से चड़वाल तक मौजूदा हाईवे का विस्तारीकरण प्रस्तावित है जबकि दयालाचक से हीरानगर एक्सप्रेस-वे को सीधा रखने के लिए नहर किनारे वाले क्षेत्र को चिह्नित किया गया है। ब्राउन (निर्मित ढांचों वाला क्षेत्र) और ग्रीन (ज्यादातर खेत) फील्ड में होकर गुजरने वाले इस एक्सप्रेस-वे की जद में राजबाग, छन्न अरोड़ियां समेत चड़वाल के बाजार भी आएंगे। जिसके लिए निशानदेही की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच से 20 फीट ऊंचाई से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे

प्रदेश में एक्सप्रेस-वे की सड़क भूमि की वर्तमान सतह से पांच से 20 फीट ऊंची होगी। ग्रीन फील्ड वाले इलाके जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के निचले इलाके हैं, जहां एक्सप्रेस-वे की सतह से ऊंचाई लगभग 20 फीट होगी। इसी तरह से ब्राउन फील्ड वाले इलाकों में एक्सप्रेस-वे पांच से दस फीट की ऊंचाई से गुजरेगा। एक्सप्रेस-वे की दोनों तरफ ऊंची दीवार होगी। स्थानीय सड़क नेटवर्क का एक्सप्रेस-वे से संपर्क केवल 20-20 किलोमीटर के फासले पर बनने वाले जंक्शन से ही हो पाएगा।

मुआवजा वितरण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
60 मीटर चौड़े दिल्ली कटरा एक्सप्रेस-वे की जद में 378 निजी और सरकारी जमीनें और इसपर बने ढांचे आएंगे। मुआवजे के लिए इनका मूल्यांकन किया जा रहा है। जल्द मुआवजा वितरण के बाद साइड क्लियरेंस का काम शुरू हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने पर 432.3 किलोमीटर मार्क से 588.5 किलोमीटर तक एक्सप्रेस-वे का विस्तारीकरण होने वाला है। कठुआ जिले में 43.4 किलोमीटर, सांबा जिले में लगभग 25 किलोमीटर, जम्मू जिले में 72 किलोमीटर, रियासी जिले में 16.5 किलोमीटर तक यह एक्सप्रेस-वे लंबा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed