{"_id":"5eae184d8ebc3e9038546a8c","slug":"five-soldiers-missing-including-two-army-officers-during-handwara-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः हंदवाड़ा मुठभेड़ के दौरान सेना के दो अफसरों समेत पांच जवान लापता, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः हंदवाड़ा मुठभेड़ के दौरान सेना के दो अफसरों समेत पांच जवान लापता, तलाशी अभियान जारी
Sun, 03 May 2020 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा/श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 May 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में शनिवार को हुई मुठभेड़ में सेना के दो अफसरों समेत सुरक्षा बलों के पांच जवान लापता हो गए हैं। इनका टीम से संपर्क कट गया है। बताते हैं कि जिस घर में आतंकी छिपे हुए हैं उसमें दाखिल होने के बाद इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
इनके साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। सेना की ओर से इनका पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया गया है। हालांकि, सेना की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। कुपवाड़ा में तलाशी अभियान के 20 घंटे बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार को दोपहर बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
विज्ञापन
लश्कर का टॉप कमांडर फंसा
बताया जा रहा है कि लश्कर का टॉप कमांडर अपने ग्रुप के साथ फंसा हुआ है। इससे पहले करीब दो बार आतंकी जंगल क्षेत्र की ओर भाग खड़े हुए थे। देर शाम तक मुठभेड़ जारी थी। पुलिस के अनुसार हंदवाड़ा के चंज मोहल्ला में शनिवार को दोपहर बाद मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकी घटनास्थल से फरार न हो जाएं, इसके लिए सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर रखा है। रिहायशी इलाका होने के चलते सुरक्षाबल एहतियात के साथ कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
तलाशी अभियान के दौरान तीसरी बार आतंकी और सुरक्षाबल हुए आमने-सामने
यह तीसरी बार है कि आतंकी और सुरक्षाबल आमने-सामने हुए हैं। इलाके में शुक्रवार से सुरक्षाबलों द्वारा करीब 20 घंटे से तलाशी अभियान चलाया जा रहा था, क्योंकि उन्हें सूचना मिली थी कि लश्कर का उत्तरी कश्मीर का कमांडर हैदर अपने एक ग्रुप के साथ पाकिस्तान से घुसपैठ कर आने वाले नए ग्रुप को रिसीव करने जा रहा है। इसके आधार पर हंदवाड़ा के रजवाड़ा वडरबाला जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों को शुक्रवार दोपहर को सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 9 पैरा, 92 बटालियन सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
सूत्रों के अनुसार जैसे ही टीम उस जगह पहुंची जहां आतंकी मौजूद थे, तो वहां छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि कुछ देर तक मुठभेड़ चलने के बाद आतंकी जंगल क्षेत्र की ओर भाग खड़े हुए। इसके बाद एक बार फिर से उन्हें ढूंढने के लिए शनिवार को तलाशी अभियान चलाया गया। शाम को फिर से आतंकियों के साथ जवानों का आमना-सामना हुआ।