फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Firing on crowd in kashmir

मुखबिरी के शक पर आतंकियों ने भीड़ पर की अंधाधुंध फायरिंग

Fri, 12 Aug 2016 11:53 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 12 Aug 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
Firing on crowd in kashmir
कई इलाकों में कर्फ्यू जारी - फोटो : PTI
कश्मीर में हिंसा वीरवार को भी जारी रही। आतंकियों ने पट्टन में भीड़ पर गोलियां बरसाकर चार लोगों को घायल कर दिया। हुर्रियत के ईदगाह चलो मार्च को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


ईदगाह जाने की कोशिश में हुर्रियत जी के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी तथा हुर्रियत एम के मीरवाइज उमर फारूक को हिरासत में ले लिया गया। इस बीच, हुर्रियत ने बंद की अवधि 18 अगस्त तक बढ़ा दी है। इसके तहत रेफ्रंडम मार्च निकालने का एलान किया गया है।
विज्ञापन


घाटी में तनाव को देखते हुए वीरवार को सीआरपीएफ की तीन अतिरिक्त कंपनियां श्रीनगर पहुंच गईं। इस बीच, पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से अपील की है कि शुक्रवार को नमाज के दौरान उत्तेजक भाषण न दिए जाएं। लोगों से भी अवांछनीय गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों पर सुरक्षा बलों पर क‌िया गया पथराव

Firing on crowd in kashmir
श्रीनगर में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : PTI
पट्टन के बाहरी इलाके गुंडारीपोरा में आतंकियों ने वीरवार की शाम कुछ लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें चार लोग घायल हो गए। अब्दुल रहमान वानी और आफताब अहमद भट को गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया।

दो अन्य को हल्की चोटें पहुंचीं हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। माना जा रहा है कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों को सूचना देने के शक के आधार पर इन्हें निशाना बनाया है।  

घाटी में अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके के गौरीवान में भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इस दौरान उन्हें लाठियां भांजकर खदेड़ा गया। आंसू गैस के गोले दागे गए। श्रीनगर के करण नगर थाना क्षेत्र के काका सराय इलाके में भी लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। यहां हिंसा पर उतारू लोगों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस छोड़े गए। 

कुलगाम जिले के काजीगुंज के पास लोअर मुंडा में भी प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हुई। पुलवामा के तेलनगाम में भी प्रदर्शन हुए। 

स्वतंत्रता द‌िवस पर घरों में काले झंडे लगाने का आह्वान

Firing on crowd in kashmir
हुर्र‌ियत ने 18 तक बंद को बढ़ाया - फोटो : PTI
श्रीनगर के बेमिना इलाके में सीआरपीएफ के जवान द्वारा रायफल ताने जाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर, पुलिस ने इस घटना से इनकार किया है। कहा गया है कि घटना के वक्त क्षेत्र में सीआरपीएफ की तैनाती नहीं थी।

हुर्रियत ने 13 और 14 अगस्त को रेफरेंडम मार्च का एलान करते हुए लाल चौक पहुंचने का आह्वान किया है। स्वतंत्रता दिवस पर सुबह सात बजे सभी रास्तों को बंद करने तथा काली झंडियां मकानों पर लगाने का भी आह्वान किया गया है।

18 मार्च को यूएनओ मार्च का आह्वान किया गया है। वीरवार को भी श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके के पांच थाना क्षेत्रों, पांपोर तथा अनंतनाग में कर्फ्यू रहा। अन्य इलाकों में कड़ी पाबंदियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed