{"_id":"607202108ebc3e8d3155f3fa","slug":"fire-samba-news-jmu2332134158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से गेहूं व सरसों की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा घगवाल के सनूरा क्षेत्र मे लगी आग को बुझाते स्थानीय लोग
- फोटो : SAMBA
Link Copied
घगवाल। घगवाल के कुछ क्षेत्रों में आग लगने से खेतों में तैयार गेहूं व सरसों की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी अनुसार घगवाल के गांव सनुरा, रंधवाल, छन्न गुड़यां व बड़याल के जंगल में लगी आग की लपटों ने देखते ही देखते 200 एकड़ जंगल पर तांडव शुरू कर दिया। इसमें किसानों की कुछ सरसों की फसल और गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग गांव के आसपास तक पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि पास जाना भी मुश्किल हो रहा था। इसको देखते हुए पंच रामपाल शर्मा ने दमकल विभाग को सूचित किया और दमकल विभाग में समय पर पहुंचने से आग पर काबू पाया। पंच रामपाल शर्मा ने बताया कि किसानों की कुछ सरसों की फसल और कुछ गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसका सरकार को मुआवजा देना चाहिए ताकि किसान कुछ राहत महसूस कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।