फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire

ग्रिड स्टेशन में लगी आग से वडी दुर्घटना टली

विज्ञापन
fire
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव व्यासपुर में गेहूं की कटाई के बाद नाड को किसानों द्वारा आग लगाए जाने पर आग बिजली विभाग के ग्रिड स्टेशन तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने ग्रिड स्टेशन में लगी आग के बारे में दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

गांव के राजू सतिया ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा ग्रिड स्टेशन के भीतर उगी घास की कटाई नहीं करने पर खेतों में लगी आग हवा का रुख के चलते आग लग गई। उन्होंने कहा कि केवल आग की चपेट में आने पर दिन भर बिजली सेवा ठप रही और बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा नई केबल लगाए जाने पर शाम को बिजली बहाल हो पाई। सुचेतगढ़ ब्लॉकबीडीसी चेयरमैन तरसेम सिंह ने कहा कि गेहूूं की फसल खेतों में पक्की होने पर बिजली विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि वह उगी घास की समय रहते कटाई कराएं। अगर समय रहते ग्रिड स्टेशन में लगी की आग की जानकारी नहीं मिलती तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।
विज्ञापन

गांव हरसा दब्ब्ड़ में लगी आग, गेहूं की पांच कनाल फसल सहित 25 बोरी गेहूं जलकर राख
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव हरसा दब्ब्ड़ में रविवार दोपहर गेहूं की फसल में आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने से पांच कनाल गेहूं की फसल के अलावा घर ले जाने के लिए 52 बोरियों में भरी गेहूं भी जल गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दिओली के एक व्यक्ति द्वारा अपने खेत में कनक फसल की नाड़ को आग लगाई गई थी। जो हवा के कारण पूरे क्षेत्र में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग के फैलने से मुलखराज पुत्र बाबू राम, हंस राज पुत्र बाबू राम, रमेश लाल पुत्र संसार चंद, दर्शन सिंह पुत्र इंदर सिंह, ज्वाला सिंह पुत्र उत्तम सिंह की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल, खेतों में लगी मोटर व पाइप, बोरियों में भरी हुई गेहूं जल गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची बिश्नाह पुलिस ने किसानों को मुआवजा दिलाने हेतु किसानों की लिस्ट तैयार कर प्रशासन को सौंप दी।

किसान की चार कनाल गेहूं की फसल जल कर राख
सांबा। रामगढ़ क्षेत्र के सारबा गांव के किसान अशोक कुमार की गेहूं की फसल में रविवार को आग लग गई। आग में चार कनाल फसल जल कर राख हो गई। आसपास के किसानों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग काबू में नहीं आई। बाद में फायर टेंडर ने आग पर काबू पाया। दूसरी तरफ जिले के रामगढ़ के चुबियां गांव के कैला नामक व्यक्ति के कुल्ले में आग लग गई। इसमें घरेलू सामान जल कर राख हो गया। बताया गया है कि घर में रखी एक लाख की नकदी, सोने के जेवरात भी जल गया। फायर टेंडर ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed