फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire

राजोरी जा रहे टेंपो ट्रेवेल्स में लगी आग

विज्ञापन
fire
अखनूर में जम्मू से राजोरी जा रहे टेम्पो ट्रेवलर में लगी आग।
अखनूर। जम्मू से राजोरी जा रहे टेंपो ट्रेवेल्स में अचानक आग लग गई। टेंपो में पंद्रह यात्री सवार थे। आग से घिरे वाहन में वे बाल-बाल बच गए। टेंपो में लगी आग में कई यात्रियों का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब आठ बजे जम्मू से राजोरी जा रहे जेके 12 -5034 टेंपो में अखनूर क्षेत्र के गांव टांडा पहुंचने पर अचानक आग लग गई। टेंपो में आग बड़ी तेजी से फैल गई। ऐसे में टेंपो में सवार यात्री भी कुछ समझ नहीं पाए और उनमें चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में टेंपो आग की लपटों में घिर गया और यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। वे छलांग लगाकर टेंपो से बाहर कूदने लगे। उधर चालक ने भी आग बढ़ती देख एक स्थान पर टेंपो खड़ा कर दिया। आग मेें कई सवारियों का कीमती सामान भी जल कर राख हो गया। टेंपो में सवार अधिकतर यात्री राजोरी क्षेत्र के रहने वाले रहे। आसपास के लोगों ने टेंपो में लगी आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचे दोनों तरफ से यातायात रोक दिया। उधर दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक टेंपो का अधिकतर हिस्सा जल कर राख हो चुका था। इस दौरान करीब एक घंटे तक जम्मू-राजोरी मार्ग पर यातायात ठप रहा।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि चलते टेंपो में अचानक आग लग गई। इससे यात्रियाें में अफरा तफरी मच गई। यात्रियों ने चीख चिल्लते हुए टेंपो से छलांग लगा कर जान बचाई। अफरा तफरी में दो लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed