फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fire in Five Story Building in Bahu Plaza

Jammu News: पांच मंजिला इमारत में निजी कंपनी के कार्यालय में लगी आग

विज्ञापन
Fire in Five Story Building in Bahu Plaza
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर के बाहु प्लाजा स्थित एक पांच मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल में आग लग गई। आग लगने से फर्नीचर समेत इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। इस इमारत में कई निजी कंपनियों के कार्यालय हैं।

बताया जा रहा है कि तीन कंपनियों के कार्यालय साथ-साथ हैं। इन्हीं में से एक में आग लग गई, जिसके बाद आग एक से दूसरी जगह फैल गई। आग लगने के बाद धुआं फैलते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मी इमारत छोड़कर बाहर की ओर भागे। दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने का अभी कोई कारण पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि एयर कंडीशन में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed