फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   festival

फूल वालों की चमकी दिवाली

विज्ञापन
festival
दोमाना। सीमावर्ती क्षेत्र इन दिनों गेंदे से महका हुआ है। दिवाली पर फूल उत्पादकों और विक्रेताओं का कारोबार चमका है। कोरोना काल में 10 से 20 रुपये प्रति किलो गेंदे के फूल बेचने वालों को दिवाली पर 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल रहे हैं। मढ़ इलाके के किसानों का कहना है इस बार गेंदे की खेती अच्छी हुई है। दाम अच्छा मिलने से कोराना काल में हुए घाटे की भरपाई होगी। नवरात्र में 50 से 70 रुपये प्रति किलो गेंदे का फूल बिका है। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फूलों की ज्यादा डिमांड है। जम्मू, सांबा के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ डोडा और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी गेंदे के फूल की खेती अच्छी हुई है। रियासी, राजोरी और सांबा से भी फूल आ रहे हैं। नर्सरियों में भी डिमांड़ काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

----
दो साल तक कोरोना के कारण फूलों की पैदावार अच्छी होने के बावजूद लाभ नहीं मिल पाया। उस वक्त 10 से 20 रुपये तक ही दाम मिले थे। लेकिन इस बाद उम्मीद है कि दिवाली पर अच्छा कारोबार होगा। इससे अगली बार खेती का रकबा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

- गौरव कश्यप, किसान सजादपुर
----
पिछले 15 साल से फूलों की खेती कर रहे हैं। पहले विभाग की ओर से सब्सिडी मिलती थी, लेकिन बीते तीन साल से सब्सिडी नहीं मिली है। इसके लिए बार-बार दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस बार अच्छे दाम मिले तो राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगबिंदर सिंह, किसान, सजादपुर
---
छह कनाल में गेंदे के फूल की खेती की है। इससे पहले इसका रकबा ज्यादा था, लेकिन कोरोना काल में लाभ न मिलने से उन्होंने धान की फसल लगानी शुरू कर दी। फूल बेचने में परेशानी आती है। संबंधित विभाग की तरफ से भी किसी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही है। न ही अधिकारी इस खेती के बारे में जानकारी देते हैं। इस बार वाजिब दाम मिले तो अगली बार ज्यादा फूल उगाएंगे।
- बाबू राम, किसान, डब सूदन
----
अभी दो बार ही फूलों की खेती की है। दो कनाल का रकबा है। जम्मू से हाइब्रिड बीज नहीं मिलता और इसका वजन भी कम होता है। कीटनाशक भी सही नहीं मिलता। राजस्थान और पंजाब से बीज मंगवाना पड़ता है। राजस्थान से 970 रुपये 10 ग्राम का पैकेट मिलता है, जिससे एक कनाल की बुवाई होती है। पंजाब से 450 का बीज मिलता है, जिससे 100 पौधे होते हैं, जो छह मरला में उगाए जाते हैं।
-ओम प्रकाश, किसान, डब सूदन
----
बाजार में गेंदे के फूल का दाम 120 रुपये प्रति किलो के आसपास है। किसानों को खेत में भी 100 रुपये तक दाम मिल रहे हैं। अगर किसानों को फूल बेचने में कोई परेशानी आए तो मोबाइल नंबर 7006154041 या विभागीय कार्यालय जम्मू में संपर्क कर सकते हैं।
-विक्रांत कुमार, जिला अधिकारी, उद्यानिकी विभाग, जम्मू
-------
दिवाली से एक दिन पहले एक करोड़
के आसपास हुआ फूलों का कारोबार
- जम्मू शहर में स्टॉलों पर अन्य दिनों की अपेक्षा 15 किलो की जगह बिके 60 से 70 किलो फूल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस पर जम्मू शहर में एक करोड़ रुपये के आसपास फूलों का कारोबार हुआ है। हालांकि अन्य दिनों में फूलों के स्टालों पर 15 किलो तक फूल बिकते थे, लेकिन दिवाली के चलते 60 से 70 किलो तक गेंदे के फूल बिक रहे हैं। रविवार को पुराने शहर के सिटी चौक, इंदिरा चौक, ज्यूल चौक, शिव मंदिर समेत अन्य जगहों पर फूल खरीदने वालों की भीड़ रही। सचिवालय रोड पर फूल बेचने वाले शंभू और नीरज ने बताया कि गेंदे के फूल की मांग ज्यादा है। 60 से 70 किलो फूल बिक चुके हैं। लोग गुलाब के फूल भी खरीद रहे हैं। दिवाली को लक्ष्मी माता की पूजा के लिए गेंदे के फूल की डिमांड है। सोमवार सुबह चार बजे फिर से स्टॉल खोल देंगे। शहर के मंदिरों को सजाने और पूजा के लिए भी फूल खरीदे जा रहे हैं। इंदिरा चौक में फूल बेचने वाले सोनम ने बताया कि वह बीस साल से फूलों का कारोबार कर रहे हैं।

त्योहारी सीजन में फूलों की डिमांड ज्यादा है। रविवार को जम्मू शहर में ही एक करोड़ रुपये के आसपास फूलों की बिक्री हुई है। स्थानीय नर्सरियों को अपग्रेड करने की जरूरत है। फ्लोरीक्लचर विभाग को इस पर काम करने की जरूरत है।
- तेजेंद्र सिंह, अध्यक्ष, फूल ग्रोवर एसोसिएशन जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed