फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   festival

सामाजिक दूरी का रखा ध्यान, किया प्रभु यीशु का गुणगान

विज्ञापन
festival
जम्मू। कोरोना महामारी के बीच शुक्रवार को शहर भर में क्रिसमस का जश्न मनाया गया। इस बार सांता क्लॉज की सवारी नहीं पहुंची। गिरजाघरों में मास्क के बिना प्रवेश नहीं दिया गया। केवल 5-6 लोगों को ही अंदर भेजा जा रहा था। सैनिटाइजर का भी प्रयोग किया गया। सभी ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखकर प्रभु यीशु का गुणगान किया। इस साल कोरोना महामारी के कारण क्रिसमस मेले का आयोजित नहीं किया गया। चर्च भी शाम को जल्दी ही बंद करवा दिए गए।
विज्ञापन

सुबह गिरजाघरों में प्रार्थना कर लोगों ने सुख-समृद्धि के साथ कोरोना से मुक्ति मांगी। शहर के गांधी नगर, सतवारी और अन्य इलाकों में स्थित गिरजाघरों में सुमधुर संगीत के बीच प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाया गया। उन्होंने मोमबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु का आशीर्वाद लिया। त्योहार को लेकर कई गिरजाघरों के बाहर जाम की समस्या भी रही।
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और प्रार्थना के लिए खास तैयारी की गई थी। गिरजाघरों में छोटे बच्चे सांता क्लॉज की वेशभूषा में नजर आए। बाजारों में भी खूब रौनक रही। केक और उपहारों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
सांता क्लॉज और क्रिसमस ट्री के
साथ सेल्फी लेते नजर आए लोग
कोरोना महामारी के कारण इस साल सांता क्लाज नहीं बनाया गया, ताकि सांता क्लाज के आसपास बच्चों और बड़ों की भीड़ न इकट्ठी हो। वहीं चर्च में बनावटी सांता क्लॉज रखा गया था, जिसके साथ सभी ने सेल्फी ली। क्रिसमस ट्री को आकर्षक तरीके से सजाया गया था, जिसके साथ भी लोग सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed