{"_id":"66dcf2d90a2e3063b90fe244","slug":"fencing-competition-organised-jammu-news-c-10-jam1006-436844-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेंसिंग : एपी में शान्या, फॉइल अश्वती और सेबर में सबरीना ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेंसिंग : एपी में शान्या, फॉइल अश्वती और सेबर में सबरीना ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
गर्ल्स फेंसिंग चैंपियनशिप के दौरान खेलती फेंसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अंतर जिला यूटी स्तरीय अंडर 14, 17 और 19 गर्ल्स फेंसिंग चैंपियनशिप शुरू
जम्मू। अंतर जिला यूटी स्तर अंडर-14, 17 और 19 गर्ल्स फेंसिंग चैंपियनशिप का शनिवार को आगाज हुआ। एमए स्टेडियम में फेंसिंग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जा रहे मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप में 14 जिलों से 110 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। ये मंगलवार तक चलेगी। युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा इसका आयोजन किया गया है। शनिवार को अंडर-14 एपी स्पर्धा में उधमपुर की शान्या शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। जम्मू की धनवी दुबे ने रजत पदक, जबकि उधमपुर की आदिया प्रोच और अनंतनाग की आयशा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 फॉइल इवेंट में उधमपुर की अश्वती ने स्वर्ण पदक जीता। जम्मू की कंवलदीप ने रजत पदक जबकि सांबा की निशा देवी और उधमपुर की देविका ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 सेबर में
जम्मू जिला से सबरीना ने स्वर्ण पदक जीता। जम्मू जिला से एकनूर ने रजत पदक जबकि, जम्मू जिला से सरजा बाली, जैनेल मट्टो ने कांस्य पदक जीता। ब्यूरो