फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fatima made a golden move on chess

Jammu News: शतरंज पर फातिमा ने चली सोने की चाल

विज्ञापन
Fatima made a golden move on chess
फातिमा तुज जहरा
बांदीपोरा। अलूसा इलाके की 13 वर्षीय खिलाड़ी फातिमा तुज जहरा ने राज्यस्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उसकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे बांदीपोरा जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है।
विज्ञापन

फातिमा ने बताया, मैं अपने जिले के लिए स्वर्ण पदक जीतकर बहुत खुश हूं। इससे पहले भी मैंने दो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया है। मुझे एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

फातिमा की मां शबनम कौसर ने भी अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, मुझे हमेशा से विश्वास था कि वह जिस भी क्षेत्र को चुनेगी, उसमें सफल होगी। आज उसने फिर खुद को साबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि फातिमा को बचपन से ही शतरंज का शौक था। छोटी उम्र से ही वह घर में शतरंज खेलती थी। फिर स्कूली मुकाबलों में हिस्सा लेना शुरू किया। पहले जिलास्तर और फिर प्रदेशस्तर के मुकाबलों में उसने परिवार का नाम रोशन किया है। हमें उम्मीद है कि एक दिन अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में वह देश का नाम भी रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय मंच पर चमकती रहेंगी और भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed