फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Father-son and woman questioned on suspicion of having links with terrorists

Jammu News: आतंकियों से संबंध होने के शक में पिता-पुत्र और महिला से पूछताछ

विज्ञापन
Father-son and woman questioned on suspicion of having links with terrorists
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पुलिस ने आतंकियों से संबंध होने के शक में पिता-पुत्र और एक महिला को हिरासत में लिया। पिता-पुत्र उधमपुर जिले के मजालता के रहने वाले हैं जबकि महिला बाड़ी ब्राह्मणा के दस्सल गांव की रहने वाली है। पिता-पुत्र उक्त महिला के घर में किराये पर रह रहे थे। पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ दिया गया है। पुलिस ने इनकी पहचान उजागर नहीं की है।
बाड़ी ब्राह्मणा की पुलिस और आतंकरोधी स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने यह पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिता-पुत्र में से पिता का मोबाइल आतंकी छीन ले गए थे। मामला, इसी साल तीन अप्रैल का है। उस दिन मजालता में दो आतंकी घर में घुस आए थे। आतंकी घर से खाना और मोबाइल फोन छीनकर ले गए थे। परिवार की ओर से इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन यह नहीं बताया गया कि आतंकी कुछ समय बाद सिम कार्ड वापस दे गए थे। इसके बाद से ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस सिम कार्ड को ट्रैक कर रही थीं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह इस सिम कार्ड की लोकेशन बाड़ी ब्राह्मणा के बरोड़ी गांव की आई। इसका पता लगते ही स्पेशल आपरेशन ग्रुप की टीम और बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला ये मोबाइल फोन उधमपुर जिले में रहने वाले व्यक्ति का है। उसके साथ बेटा भी है और दोनों एक फैक्ट्री में काम करते हैं। इनसे पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उस आतंकी घटना के बाद से यह सिम कार्ड बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिक के घर पहुंची पुलिस
दोनों से पूछताछ में पता चला कि ये दोनों बाड़ी ब्राह्मणा में ही दस्सल गांव में एक महिला के घर में किराये पर रहते हैं। इसके बाद पुलिस ने महिला को भी बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस थाने में ले जाया गया, जहां सभी से पूछताछ की गई।


:कोट:
हिरासत में लेकर तीन लोगों से पूछताछ की गई है। फिलहाल, इसमें से किसी का कोई आतंकी लिंक नजर नहीं आया है।
प्रदीप सेन, डीएसपी, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed