फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq Abdullah statement on Digvijaya Singh Clubhouse chat regarding article 370

दिग्विजय के बोल पर बोले अब्दुल्ला: मैं उनका बहुत आभारी हूं, और उम्मीद करता हूं कि...

Sat, 12 Jun 2021 01:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 12 Jun 2021 01:19 PM IST
सार

अनुच्छेद-370 पर दिग्विजय सिंह का ऑडियो सामने के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब्दुल्ला ने दिग्विजय सिंह का आभार भी व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Farooq Abdullah statement on Digvijaya Singh Clubhouse chat regarding article 370
दिग्विजय सिंह, फारूक अब्दुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्विजय सिंह का एक क्लब हाउस का सनसनीखेज ऑडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो वह जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करेगी। इस पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह का बहुत आभारी हूं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों की भावनाओं को महसूस किया है। मैं इसका तहे दिल से स्वागत करता हूं और उम्मीद करता हूं कि सरकार इस पर दोबारा गौर करेगी।

विज्ञापन

 


दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस पर चैट के दौरान कथित तौर पर कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करने पर विचार करेंगे। दावा किया जा रहा है कि इस चैट में एक पाकिस्तानी पत्रकार भी मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- सचिन और सियासत: पढ़िए पायलट का कश्मीर कनेक्शन, साथ ही जानिए पढ़ाई से लेकर लव लाइफ के बारे में सब कुछ    
यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: पुलिस-सीआरपीएफ पर 24 घंटे में दूसरा आतंकी हमला, दो जवान शहीद, दो नागरिकों की मौत    
 

यही तो पाकिस्तान चाहता है- अमित मालवीय

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने क्लब हाउस चैट का एक हिस्सा ट्विटर पर शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ''क्लब हाउस चैट में, राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। वास्तव में? यही तो पाकिस्तान चाहता है...।''

गिरिराज सिंह बोले- पाकिस्तान है कांग्रेस का पहला प्यार
क्लब हाउस चैट लीक होने के बाद कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। केंद्रीय मंत्रि गिरिराज सिंह ने भी वायरल चैट को ट्वीट करते हुए लिखा, ''कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचाया है। कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed