{"_id":"649d40170991518162061d5d","slug":"farooq-abdullah-said-centre-to-think-rethink-consequences-of-uniform-civil-code-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला बोले- समान नागरिक संहिता के परिणामों पर पुनर्विचार करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला बोले- समान नागरिक संहिता के परिणामों पर पुनर्विचार करे सरकार
Thu, 29 Jun 2023 04:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 29 Jun 2023 04:52 PM IST
सार
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र को समान नागरिक संहिता पर जोर नहीं देना चाहिए और इसे लागू करने के परिणामों पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
Eid 2023
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि केंद्र को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर जोर नहीं देना चाहिए और इसे लागू करने के परिणामों पर पुनर्विचार करना चाहिए। फारूक अब्दुल्ला ने हजरतबल में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान ये कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "उन्हें (केंद्र सरकार) इस बारे में दोबारा सोचना चाहिए। यह एक विविधतापूर्ण देश है, यहां विभिन्न नस्लों और धर्मों के लोग रहते हैं और मुसलमानों का अपना शरिया कानून है।"
विज्ञापन
श्रीनगर से लोकसभा सदस्य ने कहा कि सरकार को यूसीसी लागू करने के परिणामों के बारे में सोचना और पुनर्विचार करना चाहिए। उन्हें इस सब पर विचार करना चाहिए और इसे आगे बढ़ाने के बजाय इसके परिणामों के बारे में सोचना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि तूफान आ जाए। उनकी टिप्पणी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यूसीसी के लिए कड़ी वकालत करने के दो दिन बाद आई है।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर आने वाले तीर्थयात्रियों का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा, "मैं यात्रा का स्वागत करता हूं। मैं अल्लाह से प्रार्थना करता हूं कि यह सफल हो और यात्री आशीर्वाद लेकर लौटें।"
ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2023: सजने लगीं भक्तों की कतारें, गूंजने लगे भोले के जयकारे, अब तक 3 लाख ने कराया पंजीकरण
ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2023: शिवमयी हुआ मंदिरों का शहर, सरस्वती धाम में 2192 टोकन जारी, तत्काल पंजीकरण आज से