फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farmers in Bhaderwah Valley are delighted with the bumper crop of lavender, the festival begins today.

Purple Revolution: भद्रवाह में लैवेंडर की बंपर फसल से खिले किसानों के चेहरे, घाटी में दो दिवसीय महोत्सव आज से

Sat, 06 Jun 2026 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भद्रवाह
अमर उजाला नेटवर्क, भद्रवाह Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Jun 2026 06:07 AM IST
सार

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' योजना के तहत लैवेंडर को डोडा जिले का ब्रांड उत्पाद घोषित किया गया है। इससे स्थानीय किसानों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचने और अपना जीवन स्तर सुधारने में बड़ी मदद मिल रही है।

विज्ञापन
Farmers in Bhaderwah Valley are delighted with the bumper crop of lavender, the festival begins today.
शिवा पंचायत के रायी गांव के करीब 20 किसान परिवारों ने इसे अपनाकर सफलता की नई इबारत लिखी है। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भद्रवाह घाटी के छोटे और सीमांत किसानों के चेहरे इन दिनों लैवेंडर की बंपर फसल की उम्मीद से खिल उठे हैं। पारंपरिक मक्का की खेती छोड़कर केंद्र सरकार के अरोमा मिशन (बैंगनी क्रांति) से जुड़ने वाले किसानों को इस वर्ष अनुकूल मौसम और समय पर हुई बारिश के कारण उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन की उम्मीद है जिससे इसका बाजार मूल्य भी बढ़ेगा।

विज्ञापन


शिवा पंचायत के रायी गांव के करीब 20 किसान परिवारों ने इसे अपनाकर सफलता की नई इबारत लिखी है। लैवेंडर मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध तौकीर बागबान और महिला किसान मीना कटोच ने इस सफलता का श्रेय केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और सीएसआईआर-आईआईआईएम के प्रयासों को दिया है। भद्रवाह में 6 और 7 जून को दो दिवसीय चौथा 'लैवेंडर महोत्सव' आयोजित किया जा रहा है, जिसकी इस वर्ष की थीम लैवेंडर गोज ग्लोबल रखी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य यहां के उत्पादकों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार की 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' योजना के तहत लैवेंडर को डोडा जिले का ब्रांड उत्पाद घोषित किया गया है। इससे स्थानीय किसानों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचने और अपना जीवन स्तर सुधारने में बड़ी मदद मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed