{"_id":"60fe2fe88ebc3e57f6625b67","slug":"famous-singer-girik-aman-dedicated-the-song-maan-teri-kasam-to-kargil-heroes","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक गिरिक अमन: कारगिल हीरोज के लिए समर्पित किया 'मां तेरी कसम' गाना, साथ ही दिया ये संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायक गिरिक अमन: कारगिल हीरोज के लिए समर्पित किया 'मां तेरी कसम' गाना, साथ ही दिया ये संदेश
Mon, 26 Jul 2021 09:15 AM IST
प्रशांत कुमार
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:15 AM IST
सार
मशहूर गायक गिरिक ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने यह गाना गाया है। गिरिक अमन अभी तक बॉलीवुड और पॉलीवुड में 25 से ज़्यादा हिट गाने दे चुके हैं।
विज्ञापन
गायक गिरिक अमन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 वर्ष पहले कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों को लोहे के चने चबवाने वाले सैनिकों की वीरगाथा और जज़्बे को देश सलाम करता है। ऐसे ही एक देशवासी हैं, मशहूर गायक गिरिक अमन जिन्होंने कारगिल हीरोज के लिए एक गाना समर्पित किया है। इस गाने को भारतीय सेना की उत्तरी कमान द्वारा विजय दिवस से पहले रिलीज़ किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि "मां तेरी कसम वादा रहा" गाने को गिरिक अमन और मार्विक ने गाया है और म्यूजिक मनराज वीर द्वारा दिया गया है। गिरिक अमन ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में बताया कहा कि अपनी सरज़मीन को बचाने के लिए हमारी सेना के जवानों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। हमारे वीर सिपाही शेरों की तरह लड़ने के लिए आगे बढे। जिस फौलादी जज़्बे के साथ वह भारत माता की रक्षा के लिए लड़े उस जज़्बे को सलाम करने के उद्देश्य से यह गाना लिखा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कारगिल के शहीद जिन्होंने जीत हासिल करने में अपना योगदान दिया था उन्हें यह गाना समर्पित किया गया है। गिरिक ने कहा कि देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों के प्रति सभी देश वासियों को सम्मान व्यक्त करना चाहिए और उन्हें सलाम करने के लिए कुछ न कुछ अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले उन्होंने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी और 2 से 3 दिन के भीतर पूरा किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- खुश तो बहुत होंगे जम्मू-कश्मीर के दामाद: 'जमाईराजा' हों या 'बहूरानी' दोनों को मिलेगा अधिवास का लाभ
यह भी पढ़ें- हादसा टला पर खतरा नहीं: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए साथ आए दो आतंकी संगठन, इस नंबर ने खोली पोल