फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Faith is immense, number of devotees crossed 3.5 lakh in 22 days

Amarnath Yatra: हर हर महादेव के जयघोष के बीच 22 दिनों में टूटा रिकॉर्ड, अब तक 3.5 लाख से अधिक ने किए दर्शन

Fri, 25 Jul 2025 01:18 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 25 Jul 2025 01:18 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा में अब तक 22 दिनों में 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। मौसम ने शिवभक्तों का पूरा साथ दिया है और यात्रा के दौरान केवल एक दिन ही बाधा आई।

विज्ञापन
Faith is immense, number of devotees crossed 3.5 lakh in 22 days
अमरनाथ यात्रा 2025 - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

बम बम भोले और जय शिव शंकर के जयकारों के बीच वीरवार को 9482 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी दी। इसके साथ अब तक की 22 दिन की श्री अमरनाथ यात्रा 2025 में दर्शनार्थियों का आंकड़ा 3.5 लाख पहुंच गया है। अब तक 352139 यात्री दर्शन कर चुके हैं। अभी 9 अगस्त तक अंतिम दर्शन होंगे। जिससे यह आंकड़ा चार लाख के पार जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


भोले के जयघोष के बीच वीरवार को 6805 पुरुष, 2130 महिलाओं, 137 बच्चों, 73 साधु, 3 साधवी और 4 ट्रांसजेंडरों बाबा के दरबार में नतमस्तक हुए। इसमें 330 सुरक्षा कर्मी भी शामिल रहे। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम से अमरनाथ यात्रा जारी है। पिछले आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2024 में 20 दिन में 3.5 लाख का दर्शनार्थी आंकड़ा पार हुआ था।
विज्ञापन


तब 372441 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इसी तरह वर्ष 2023 और 22 में 27 दिन की यात्रा में यह आंकड़ा पहुंचा था। अब तक मौसम ने शिवभक्तों का पूरा साथ दिया है। सिर्फ एक ही दिन यात्रा में खराब मौसम के कारण रुकावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच यात्री निवास भगवती नगर से कड़ी सुरक्षा के बीच 3500 श्रद्धालुओं के जत्थे को कश्मीर के लिए रवाना किया गया। मंगलवार व बुधवार को जिले में कई जगहों पर बारिश के बाद मौसम खराब रहा। इसके बाद भी गुरुवार को यात्री निवास भगवती नगर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला नजर आया। रेलवे रोड स्थित सरस्वती धाम व आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के आने व जाने का क्रम बना हुआ है। 

गुरुवार को दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं का आंकड़ा 
  बालटाल मार्ग पहलगाम मार्ग 
पुरुष 617 2087 
महिला  206 469
बच्चे 9  3 
साधु 0 81 
साध्वी   28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed