{"_id":"61609a228ebc3e05c44bab4d","slug":"facilities-to-be-made-available-for-pilgrims-doda-news-jmu2453869196","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध करवाई जाएं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध करवाई जाएं सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह। केंद्र सरकार के जन संपर्क कार्यक्रम के तहत वीरवार को जिला डोडा में पहुंचे केंद्रीय पोर्ट, शिपिंग, जलमार्ग एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक का दो दिवसीय दौरा शुक्रवार को संपन्न हो गया। दूसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री ने भद्रवाह क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों का दौरा कर माथा टेका।
इसमें उन्होंने चनौत मंदिर, गुप्त गंगा, वासुकी देव मंदिर और गाठा मंदिर में माथा टेकने के अलावा गाठा में प्रसिद्ध पर्यटन पार्क का भी निरीक्षण किया। इस बीच विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ मुलाकात की। लोगों ने धार्मिक तीर्थ स्थलों के उत्थान के संबंध में अपनी मांगों को रखा। साथ ही कैलाश यात्रा में तीर्थयात्रियों को बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता में सुधार करने का भी आग्रह किया गया।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों को पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन द्वारा उनके समक्ष पहले ही पेश किया जा चुका है, आगामी दिनों में प्राथमिकता के आधार पर इनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर डीडीसी अध्यक्ष धनंतर सिंह कोतवाल, पर्यटन निदेशक जम्मू विवेकानंद राय, डीसी विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।