फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Facilities available to patients and relatives in the hospital

अस्पताल में मरीजों-तीमारदारों को मिले सुविधाएं

विज्ञापन
Facilities available to patients and relatives in the hospital
रियासी। डीसी चरणदीप सिंह ने बुधवार को जिला अस्पताल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और प्रबंधन से मरीजों और तीमारदारों को सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ओपीडी, सीटी स्कैन, एक्स-रे ब्लॉक का निरीक्षण कर सुविधाओं की भी जांच की है। ओपीडी ब्लॉक में जारी निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। अस्पताल में हाजिरी रजिस्टर का निरीक्षण कर कर्मचारियों से समय पर आने के निर्देश दिए। कयाला में स्थित पंपिंग स्टेशन का दौरा कर जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से लोगों को पर्याप्त पानी मुहैया करवाने को कहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए गए। नगर के वार्ड बारह में बनाए जा रहे ग्रिड स्टेशन का दौरा कर कार्य की गति तेज करने को कहा। डीसी ने कहा कि ग्रिड स्टेशन के बनने से क्षेत्र में बिजली की समस्या काफी हद तक हल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed