{"_id":"6082b2179cb9fd2e5e126fae","slug":"extortionists-gang-busted-incriminating-material-recovered-perpetrators-arrested-by-sopore-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: 'पांच लाख दो वरना जान से हाथ धो बैठोगे' ये धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: 'पांच लाख दो वरना जान से हाथ धो बैठोगे' ये धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़
Fri, 23 Apr 2021 05:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 23 Apr 2021 05:10 PM IST
सार
कभी आतंकियों की दहशत के चलते अपनी बात को न कह पाने वाले लोग अब खुलकर सामने आने लगे हैं। इसकी बानगी कश्मीर के सोपोर में देखने को मिली है।
विज्ञापन
फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घाटी के सोपोर में पुलिस ने धमकी देकर फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। हाल ही एक शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके क्लिनिक में दाखिल हुए। इसके बाद आतंकी संगठन लश्कर का जिक्र करते हुए धमकी दी। जिसमें कहा कि 5 लाख रुपये न देने पर उसकी हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन
यह जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस थाना सोपोर में एफआईआर दर्ज की गई। अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम के प्रयासों के बाद अपराधियों की पहचान इस प्रकार की गई:
विज्ञापन
- 1. हिलाल अहमद पुत्र अब्दुल खालिक।
- 2. तहलेल निसार पुत्र निसार अहमद।
- 3. इमाम अजीज पुत्र अब्दुल अजीज।
- 4. मुदासिर हसन गनी पुत्र गुलाम हसन गनी। ये सभी सोपोर के रहने वाले हैं। बता दें कि हिलाल अहमद आतंकी रहा है, जिसने आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन