फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Explosion heard near Lal Bazar police station in Srinagar jammu kashmir

श्रीनगरः लाल बाजार पुलिस स्टेशन के पास धमाका, एक जवान घायल

Thu, 06 Feb 2020 11:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 06 Feb 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Explosion heard near Lal Bazar police station in Srinagar jammu kashmir
पुलिस स्टेशन के पास धमाका - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर के लाल बाजार पुलिस स्टेशन के आसपास का इलाका धमाके की आवाज से गूंज उठा। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। धमाके की चपेट में आने से एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि ग्रेनेड हमले के बाद यह धमाका हुआ है, वहीं एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि कूड़े के ढेर में धमाका हुआ है, जिसके बाद कांच के टुकड़े सड़क पर फैल गए, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 

इससे पहले कल यानी कि बुधवार को शहर के बाहरी क्षेत्र लावेपोरा में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने हमला किया। हमले के तत्काल बाद मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया। एक आतंकी घायल हुआ, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। हमले में सीआरपीएफ जवान रमेश रंजन शहीद हो गए। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


हमले को लश्कर-ए-ताइबा, हिजबुल मुजाहिदीन और आईएसजेके के तीन आतंकियों ने अंजाम दिया। इनमें लश्कर आतंकी जिया उर रहमान (बडगाम) और हिजबुल का खतीब (बिजबिहाड़ा) मारे गए। आईएसजेके आतंकी उमर फैय्याज को गिरफ्तार किया गया है। श्रीनगर से करीब 17 किलोमीटर दूर लावेपोरा इलाके में पहले से मिले इनपुट्स के आधार पर सीआरपीएफ  की 73 बटालियन ने नाका लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक स्कूटी को रुकने का इशारा किया गया

सुबह करीब 11 बजे एक स्कूटी को रुकने का इशारा किया गया। यह स्कूटी श्रीनगर-बारामुला राजमार्ग पर बारामुला से श्रीनगर की ओर आ रही थी। इस पर तीन लोग सवार थे। तीनों का हुलिया ठीक वैसा ही था जैसा सीआरपीएफ  को पहले से ही बताया गया था। स्कूटी रुकते ही सबसे पीछे बैठे खतीब ने अपनी पिस्टल से सीआरपीएफ  के कांस्टेबल रमेश रंजन को नजदीक से सिर पर गोली मार दी। 

घायल होने के बावजूद रमेश ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद नाके पर तैनात जवानों में मोर्चा खोल दिया। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मौके पर ही ढेर कर दिए गए। तीसरे को जख्मी हालत में सुरक्षाबलों ने अस्पताल पहुंचाया। उसे सीने में गोली लगी थी।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि दो आतंकी मौके पर ही मार गिराए गए जबकि तीसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीआरपीएफ  जवानों की सतर्कता की वजह से ही कामयाबी हाथ लगी है। सीआरपीएफ  के एडीजी ज़ुल्फि कार हसन ने कहा कि जवानों द्वारा राजमार्ग पर भारी यातायात होने के चलते संयम बरता गया ताकि किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान न हो। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed