फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   exam

पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण पंचायत अकाउंट असिस्टेंट परीक्षा के केंद्र बदले

विज्ञापन
exam
जम्मू। आईबी और एलओसी पर लगातार हो रही पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने सीमा से सटे तीन जिलों में पंचायत अकाउंट असिस्टेंट परीक्षा के केंद्र बदल दिए हैं। कुपवाड़ा, बारामुला और कठुआ जिलों में 32 परीक्षा केंद्र बदले हैं। सीमा से सटे इन परीक्षा केंद्रों को बदलकर जिले के मुुख्य स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

जेकेएसएसबी 10 नवंबर को पंचायत अकाउंट असिस्टेंट के पदों के लिए लिखित परीक्षा लेने जा रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए हैं। यह पहला मौका है जब जेकेएसएसबी ने जिला स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जेकेएसएसबी ने एलओसी और बॉडर से लगने वाले जिलों में दूरदराज इलाकों में भी परीक्षा केंद्र बनाए थे लेकिन पाकिस्तान की ओर से आए दिन होने वाली गोलीबारी के मद्देनजर इन परीक्षा केंद्रों को बदलना पड़ा।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करना होगा
बोर्ड ने बारामुला जिले में सबसे अधिक 19 परीक्षा केंद्रों को बदलकर श्रीनगर शिफ्ट किया है। वहीं कुपवाड़ा में 11 परीक्षा केंद्रों को भी श्रीनगर और कुपवाड़ा के अन्य स्थानों में शिफ्ट किया गया। कठुआ जिले के दो परीक्षा केंद्रों को भी शिफ्ट किया हैं, जिसमें जीडीसी बनी के सेंटर को एचएसएस खोठा हीरानगर और एचएसएस छन्ना रोरयन मैरन रखा है। एचएसएस बनी में बने सेंटर को एचएस बुद्धि बरनोटी, एचएसएस जकबार कठुआ, एचएसएस पालोरी में शिफ्ट किया गया है। अब इन उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट से दोबारा एडमिट कोर्ड डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेकेएसएसबी के चेयरमैन खालिद जहांगीर ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए हमने यह फैसला लिया है। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों को बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed