फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ex-servicemen raised problems after meeting in Pauni

पौनी में पूर्व सैनिकों ने बैठक कर उठाई समस्याएं

विज्ञापन
Ex-servicemen raised problems after meeting in Pauni
पौनी। नगर में बुधवार को जिला सैनिक वेलफेयर की बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों ने समस्याओं से अवगत करवा कर निदान की मांग की। बैठक में पूर्व सैनिकों ने बताया कि जिला रियासी में रहने के बावजूद उनके कई कार्य अभी भी उधमपुर से हो रहे हैं। इस कारण समय की बरबादी के साथ ही आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खास कर वीर नारियों को परेशानी उठानी पड़ती है। पूर्व सैनिकों ने हर महीने या फिर तीन माह बाद जिला मुख्यालय में शिविर लगा कर सुविधाएं देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पौनी के पूर्व सैनिकों को कैंटीन की सुविधा सुंदरबनी में दी गई है, लेकिन कई बार उनको वहां से बिना सामान लिए लौटना पड़ता है। इसलिए उन्होंने कार्ड को हर कैंटीन में चलाने की सुविधा देने की मांग की है। इसके साथ ही मोबाइल कैंटीन सेवा शुरू करने पर जोर दिया। जिला सैनिक वेलफेयर अफसर कर्नल सुखबीर सिंह असला ने कहा कि पूर्व सैनिकों व वीर नारियों की समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाएंगे। कोविड के कारण कैंटीन की स्थिति को बदला गया है। मौजूदा समय में कैंटीन में कोटे के हिसाब से ही सामान आ रहा है। सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। मौके पर पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed