फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ex chief minister of jammu kashmir targets centre for dishonoring ex service men

देश के लिए कुर्बानी देने वालों को इज्जत बख्शे केंद्र :फारूक अब्दुल्ला

Fri, 04 Nov 2016 01:27 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 04 Nov 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
ex chief minister of jammu kashmir targets centre for dishonoring ex service men
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : File Photo

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कश्मीर में अमन का फार्मूला सुझाया है। बकौल फारूक उन्होंने मोदी को हालात में सुधार लाने के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। कहा अब मोदी पर निर्भर है कि वे इसे किस रूप में लागू करते हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में फारूक ने कहा कि पीडीपी और भाजपा गठबंधन की सरकार ने स्कूलों को बचाने के लिए कुछ नहीं किया। मिडिल से लेकर हायर सेकेंडरी तक के 28 स्कूल आग की भेंट चढ़ा दिए गए। शिक्षा क्षेत्र में आग की लपटों ने बर्बादी बढ़ा दी, तब सरकार महज चिंता जताने लगी।
विज्ञापन


रियासत सरकार परीक्षाएं लेने पर अड़ी है। अशांति के कारण जब चार महीने से स्कूल-कालेज बंद हैं तो कैसी परीक्षा? फारूक ने कहा कि जब गुलाम मोहम्मद शाह सीएम थे तब भी परीक्षाएं स्थगित हुईं थीं। फारूक ने बातचीत के दौरान जम्मू-कश्मीर सरकार को नसीहत भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'पाकिस्तान से लड़ाई का कोई फायदा नहीं होने वाला'

ex chief minister of jammu kashmir targets centre for dishonoring ex service men
Farooq Abdullah - फोटो : File Photo

बातचीत में फारूक ने कहा  मौजूदा सरकार इसे इगो का मुद्दा न बनाए। परीक्षाएं मार्च में होनी चाहिए। सरकार ग्रेस देने और कोर्स को 50 प्रतिशत घटाने की बात कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या आल इंडिया एग्जाम में कश्मीर छात्रों को ग्रेस मिल पाएगा। 

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर में अलगाववादियों समेत सभी पक्षों से तुरंत आधिकारिक बातचीत की जानी चाहिए। पाकिस्तान से लड़ाई का कोई फायदा नहीं होने वाला है। चार दफा लड़ाई लड़ ली, लेकिन, लाइन वहीं खड़ी है। तनातनी छोड़ें और वार्ता की मेज पर समाधान खोजें। 

'गोलाबारी बंद हो, बार्डर के लोगों से वादा निभाएं'

ex chief minister of jammu kashmir targets centre for dishonoring ex service men
फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला - फोटो : PTI

फारूक ने कहा कि पाक से तनाव पर हर बार सरहद के लोगों को अंजाम भुगतना पड़ता है। सीमा के दोनों पार आबादी मुश्किल में है। दोनों तरफ से गोलाबारी तुरंत बंद होनी चाहिए। मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए और बाद में उमर सरकार ने जीरो लाइन पर बसे लोगों को वहां से बाहर निकालकर पुंछ में बसाने की योजना बनाई थी।

फारूक ने कहा कि मैनें इसके लिए जमीन भी देखी थी। लेकिन बाद की सरकारों ने कुछ ने नहीं किया। पुंछ में पाकिस्तान की चौकियां ऊंचाई पर हैं। इसलिए हमें ज्यादा नुकसान होता है। 

'देश के लिए कुर्बानी देने वालों को इज्जत बख्शे केंद्र'

ex chief minister of jammu kashmir targets centre for dishonoring ex service men
‌रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : FILE PHOTO

फारूक ने कहा कि देश पर कुर्बानी देने वालों की इज्जत करना जरूरी है। केंद्र ने संसद में वन रैंक वन पेंशन का एलान किया, तो फिर ठीक तरीके से लागू क्यों नहीं कर रहे।

पूर्व सैनिकों को आत्महत्या करनी पड़ रही है। सर्जिकल स्ट्राइक को वोट के लिए भुनाने की कोशिश हुई। केंद्र को समझना पड़ेगा कि जवान किसी पार्टी का नहीं बल्कि मुल्क का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed