फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Every effort will be made for the development and betterment of Jammu and Kashmir

Jammu News: जम्मू-कश्मीर के विकास, बेहतरीके लिए किया जाएगा पूरा प्रयास

Mon, 13 Jan 2025 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 13 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Every effort will be made for the development and betterment of Jammu and Kashmir
लोहड़ी मिलन समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं अन्य।     - संवाद - फोटो : rspura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। जम्मू कश्मीर जाट सभा की तरफ से जाट सभा में लोहड़ी मिलन तथा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी तथा विधायक विक्रम रंधावा के साथ-साथ बिरादरी की बेहतरी में योगदान देने वाले बिरादरी के लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास तथा बेहतरी के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे का भी स्वागत किया।
जम्मू कश्मीर जाट सभा के प्रधान सरदार मंजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान जिला जम्मू के साथ-साथ जिला कठुआ, हीरानगर, सांबा पुंछ राजोरी सहित कई जिलों से जाट बिरादरी के लोग शामिल हुए। इससे पहले उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी तथा विधायक विक्रम रंधावा का स्वागत किया गया और उनके सम्मान में रैली भी निकाली गई। इस मौके पर जाट सभा के प्रधान सरदार मंजीत सिंह की अध्यक्षता में उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी तथा विधायक विक्रम रंधावा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधान सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर के इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब जाट बिरादरी का कोई नेता प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बना है और बिरादरी को उन पर गर्व है। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने अपनी सरकार में जाट बिरादरी के नेता को स्थान दिया है। इस मौके पर प्रधान ने उपमुख्यमंत्री से जिला जम्मू में जाट भवन की मांग की। इसके अलावा कहा कि पब्लिक सर्विस कमिशन में जाट बिरादरी का सदस्य होना चाहिए तथा शरणार्थी परिवारों को मिलने वाली राहत राशि को बढ़ाया जाना चाहिए। इसके साथ ही मांग की कि जिन सीमावर्ती लोगों की जमीन तारबंदी व बांध में आई है उन किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बिरादरी के कमल चौ, नरेश बिट्टू, तरनजीत सिंह टोनी, पूर्व मंत्री सुखनंदन, पूर्व मंत्री चौ. गारू, जिला विकास परिषद सदस्य गीतू ओलक गुरमीत रंधावा, अमर सिंह, अजीत सिंह, सुरजीत चौधरी, सुषमा चौधरी, पूर्व सरपंच जसवीर सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed