फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Eng. Rashid's speaks security forces seized my identity card

J&K: विधायक इंजी. रशीद का नया ड्रामा, बोले सुरक्षाबलों ने जब्त किया पहचान पत्र

Fri, 23 Feb 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Fri, 23 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Eng. Rashid's speaks security forces seized my identity card
विधायक इंंजीनियर राशिद - फोटो : फाइल फोटो

अवामी इतेहाद पार्टी के अध्यक्ष और लंगेट से विधायक इंजीनियर रशीद का एक नया ड्रामा सामने आया है। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लिखा है कि सुरक्षा बलों ने जांच के नाम पर उसका पहचान पत्र लिया और फिर लौटाया नहीं। यह कोई ड्रामा नहीं बल्कि हकीकत है।

विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से पहचान पत्र दिलाने की गुहार लगाई है। इंजीनियर रशीद ने फेसबुक पर लिखा, मुझे नहीं पता कि मेरे भाग्य में क्या है। अभी मैं कुपवाड़ा की ओर जा रहा था तो पुलिस और सेना की संयुक्त पार्टी ने रोका। उन्होंने मुझे पहचान पत्र दिखाने को कहा।
विज्ञापन


मैंने इसका पालन करते हुए पहचान पत्र दिखाया। पहचान पत्र देखने के बाद उन्होंने कहा कि आप आगे नहीं जा सकते। पांच मिनट तक वहां खड़े रहने के बाद मैंने उन्हें जाने देने के लिए किया। इस बीच एक जेकेपी जवान ने गाड़ी की चाबी छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहासुनी के बाद ही मुझे लौटने दिया गया। मैं परेशान हूं कि हर रोज मेरे साथ ही ऐसा क्यों किया जाता है। आखिर उनका क्या उद्देश्य था अपमानित करने के पीछे। ज्ञात हो कि विधानसभा से लेकर बाहर तक उनके क्रियाकलापों को लोग ड्रामा समझते हैं। इस वजह से ही उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि यह कोई ड्रामा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed